फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sleeper bus overturns on Delhi-Lucknow Highway in Bareilly

UP News: बरेली में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर स्लीपर बस पलटी, 10 से ज्यादा यात्री घायल

Thu, 09 Jul 2026 12:32 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 09 Jul 2026 12:32 PM IST
सार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के हादसा हो गया। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 10 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई गई है। 

विज्ञापन
Sleeper bus overturns on Delhi-Lucknow Highway in Bareilly
अस्पताल में भर्ती घायल महिला, साथ में उसके परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में बृहस्पतिवार तड़के दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर स्लीपर बस पलट गई। हादसा सीबीगंज थाना क्षेत्र में परधौली गांव के पास हुआ। बस दिल्ली से पीलीभीत के पूरनपुर जा रही थी। बस में सवार 10 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। घायलों को पुलिस और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और आसपास के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


पीलीभीत जिले के पूरनपुर के गांव शेरपुर निवासी मोहम्मद परवेज ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली से लौट रहे थे। उनके डेढ़ साल के बेटे फैज का दिल्ली में इलाज चल रहा था। परवेज के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह चार बजे वापसी के दौरान बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय बस में अधिकांश यात्री सो रहे थे। अचानक चीखपुकार मच गई। परवेज की पत्नी नगमा को गंभीर चोटें आई हैं। उनके डेढ़ साल के बेटे फैज का एक हाथ टूट गया है और वह बेहोशी की हालत में है। परवेज को भी शरीर पर कई जगह चोटें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक को झपकी आने से हादसे का अंदेशा
घायल नगमा ने आशंका जताई कि बस चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ होगा। बस किसी दूसरे वाहन से नहीं टकराई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। गंभीर घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन

घायलों के नाम 
1- मेराज पुत्र वसीम उम्र करीब 40 वर्ष
2- शमशाद पुत्र मुल्लाजी  उम्र करीब 22 वर्ष
3- रतिराम पुत्र लल्लू राम उम्र करीब 20 वर्ष
4- अंकित पुत्र असर्फीलाल उम्र करीब 19 वर्ष
5- मुकेश कुमार पुत्र विष्णु उम्र करीब 20 वर्ष निवासी लखीमपुर
6- पूर्व बहादुर बली पुत्र जगसिंह बली निवासी नेपाल 
7- सूरज पुत्र लाइकराम निवासी तिगुनिया लखीमपुर उम्र करीब 20 वर्ष
8- सतीश पुत्र राम आसरे उम्र करीब 22 वर्ष
9-विश्वनाथसिंह पुत्र लालजी सिंह उम्र करीब 22 वर्ष
10- सुरेन्द्र पुत्र रामलाल निवासी लखीमपुर 
सभी के सामान्य चोटे हैं। सभी लोग अपने अपने घर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed