{"_id":"6a4f91f99271a94c8b0fbebc","slug":"two-groups-pelted-stones-over-a-buffalo-entering-a-field-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खेत में भैंस घुसने की रंजिश में दो पक्षों के बीच पथराव, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खेत में भैंस घुसने की रंजिश में दो पक्षों के बीच पथराव, चार लोग घायल
Thu, 09 Jul 2026 05:50 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 09 Jul 2026 05:50 PM IST
सार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के लोग भिड़ गए। जमकर पथराव हुआ। घटना में चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच जमकर हुआ पथराव
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के सरायतल्फी गांव में बृहस्पतिवार को खेत में भैंस घुस जाने की रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। इस घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष पर फायरिंग करने का भी आरोप है। शुरुआत में हल्का दरोगा आशीष कुमार पर घटना को छिपाने का आरोप लगा। मामला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आई। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पहले चीकू की भैंस रवि के खेत में घुस गई थी। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी विवाद हुआ था। उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन रवि पक्ष के लोग रंजिश मान रहे थे।
विज्ञापन
पथराव और फायरिंग का आरोप
बृहस्पतिवार को इसी रंजिश के चलते रवि, सुरजीत, चमन सिंह और दूसरे पक्ष के चीकू, पिंटू, सतीश, अंकित आदि के बीच पथराव हुआ। एक पक्ष पर फायरिंग करने का भी आरोप है।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई
सीबीगंज इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि खेत में पशु घुस जाने को लेकर दो पक्षों में पथराव हुआ है। तीन-चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिल गई है और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।