फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sharma Construction fined Rs 10 lakh for negligence in CM Grid Scheme works

Bareilly News: सीएम ग्रिड योजना के कार्यों में लापरवाही, शर्मा कंस्ट्रक्शन को 10 लाख का जुर्माना, नोटिस जारी

Thu, 09 Jul 2026 05:21 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 09 Jul 2026 05:21 PM IST
सार

बरेली में नगर निगम ने सीएम ग्रिड योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों में लापरवाही पर निर्माण कंपनी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। फर्म को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

विज्ञापन
Sharma Construction fined Rs 10 lakh for negligence in CM Grid Scheme works
निर्माण कार्य के चलते लगता है जाम - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट योजना (सीएम ग्रिड) फेज 2 के कार्यों में लापरवाही बरतने और सुरक्षा मानकों को ताक पर रखने वाली फर्म के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रख अपनाया है। नगर निगम प्रशासन ने कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप से जीआरएम स्कूल होते हुए कुदेशिया पुल और सूद धर्म कांटे तक चल रहे विकास कार्य में लापरवाही बरतने पर मैसर्स शर्मा कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी कर 10 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है।

विज्ञापन


दरअसल, मानसून सत्र के प्रभावी होने के बावजूद कार्यस्थल पर कंपनी द्वारा बेहद अनियोजित तरीके से सड़क के दोनों ओर खुदाई का काम कराया जा रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि इस दौरान ठेकेदार द्वारा सुरक्षा के लिहाज से कोई बैरिकेडिंग नहीं की गई है। इस लापरवाही की वजह से पूरे इलाके में जलभराव की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है, जिससे स्थानीय नागरिकों और राहगीरों के लिए हर समय किसी हादसे का खतरा बना हुआ है। अमर उजाला ने छह जुलाई के अंक में लापरवाही को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था और दिनभर जाम और बेतरतीब खोदाई की बात कही थी।
विज्ञापन


फर्म को सुरक्षा के इंतजाम करने का आदेश 
नगर निगम के एक्सईएन राजीव राठी ने बताया कि इस संबंध में कार्यदायी संस्था को पहले भी कई बार सावधानीपूर्वक और व्यवस्थित तरीके से काम करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद ठेकेदार द्वारा लगातार आदेशों की नहीं माना जा रहा है और मनमाने ढंग से काम कराया जा रहा है। बताया कि शासन स्तर पर लगातार इस वीआईपी प्रोजेक्ट की समीक्षा की जाती है, ऐसे में ठेकेदार के इस ढुलमुल रवैये और लापरवाही से नगर निगम की छवि भी धूमिल हो रही है। नगर निगम ने आदेश दिया है कि उक्त फर्म तुरंत सभी असुरक्षित स्थानों पर बैरिकेडिंग और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे को दावत दे रही बिना बैरिकेडिंग की खुदाई
स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसून के मौसम में बिना बैरिकेडिंग के गहरी खुदाई करना सीधे तौर पर लोगों की जान से खिलवाड़ है। बारिश के पानी के कारण खुदी हुई जगह का अंदाजा नहीं मिल पाता, जिससे वाहनों और पैदल यात्रियों के गिरने का डर बना रहता है। नगर निगम की इस सख्ती के बाद अब उम्मीद है कि ठेकेदार मौके पर सुरक्षा इंतजाम दुरुस्त करेगा।

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि फर्म के ओर से सीएम ग्रिड के काम में लगातार लापरवाही मिल रही थी। कई बार नोटिस के बाद भी सही जवाब नहीं दिया गया और न ही कार्यों में सुधार किया गया जिसमें बाद जुर्माना लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed