{"_id":"6a4f37dd8eea87474a0fc5a1","slug":"gig-workers-will-get-safety-cover-labor-department-intensifies-campaign-in-bareilly-2026-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: डिलीवरी बॉय से कंटेंट क्रिएटर तक, गिग वर्करों पर श्रम विभाग का फोकस, मिलेगा नया 'सुरक्षा कवच'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डिलीवरी बॉय से कंटेंट क्रिएटर तक, गिग वर्करों पर श्रम विभाग का फोकस, मिलेगा नया 'सुरक्षा कवच'
Thu, 09 Jul 2026 11:26 AM IST
Mukesh Kumar
अजीत प्रताप सिंह, अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अजीत प्रताप सिंह, अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:26 AM IST
सार
बरेली मंडल में श्रम विभाग गिग वर्करों को सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने के लिए पंजीकरण अभियान चला रहा है। मंडल में अब तक 50 लाख से अधिक असंगठित श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं। पंजीकृत गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एआई जनरेटेड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के टैक्सी ड्राइवर, फूड डिलीवरी कर रहे लोगों से लेकर सोशल मीडिया, डिजिटल प्लेटफॉर्म के कंटेंट क्रिएटर तक सभी श्रम विभाग की निगाह में हैं। सामाजिक सुरक्षा योजना दिलाने के लिए गिग वर्करों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण अभियान तेज किया है।
विज्ञापन
बरेली मंडल में वर्ष 2021 से अब तक 50,14,264 असंगठित श्रमिक ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 में एक अप्रैल से अब तक 15,160 नए श्रमिकों ने पंजीकरण कराया है। क्षेत्रीय उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्र ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा संहिता लागू होने से गिग और प्लेटफॉर्म वर्करों को भी सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ मिलेगा। यह लाभ केवल ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों को ही मिलेगा।
विज्ञापन
पिछले वर्ष तक मंडल में 1,836 गिग वर्करों का पंजीकरण हुआ है। इनमें बरेली में 764, शाहजहांपुर में 417, बदायूं में 377 और पीलीभीत में 278 गिग वर्कर पंजीकृत हैं। विभाग विशेष शिविर और पंजीकरण अभियान चला रहा है। श्रमिकों को पोर्टल पर अपना विवरण अपडेट करते रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बरेली में बारिश से बहे दावे: स्मार्ट सिटी की सड़कों पर जलभराव, बच्चों ने थर्माकोल की नाव चलाकर जताया विरोध
जिलेवार ई-श्रम पंजीकरण
ई-श्रम योजना की शुरुआत 24 सितंबर 2021 को हुई थी। अब तक बरेली में 19,64,500, बदायूं में 14,21,732, शाहजहांपुर में 14,15,043 और पीलीभीत में 10,12,909 श्रमिकों का पंजीकरण हो चुका है। गिग वर्कर वे श्रमिक हैं जो डिजिटल या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से सेवाएं देते हैं, जैसे डिलीवरी पार्टनर और कैब चालक।
किन प्लेटफॉर्म के कर्मचारी करा सकते हैं पंजीकरण
- राइड शेयरिंग : ओला, उबर, क्विक राइड, मारू, कूबो, टैक्सी फोर्सर।
- फूड एंड डिलीवरी : जोमैटो, स्विगी, ब्लिंकिट, बिगबास्केट, जेप्टो, ग्रोफर्स, फूड पांडा।
- ई-मार्केटप्लेस : अमेजन, फ्लिपकार्ट, मीशो, मिंत्रा, स्नैपडील, ई-बे, शॉप क्लू, होम शॉप 18।
- लॉजिस्टिक्स : ब्लू डार्ट, फेडेक्स, शिपरॉकेट, पोर्टर, फेडेक्स, टेक्कॉन, शिप रॉकेट, पॉर्टर, एक्सप्रेसबीब, एक्सप्रेस।
- हेल्थकेयर : प्रेस्टो, नाइका, टाटा-1एमजी, नेटमेड्स, टाटा 1एमजी, मेडलाइफ फिटविट।
- ट्रेवल एंड हॉस्पिटैलिटी : रेडबस, मेक माय ट्रिप, गो आईबिबो, यात्रा, अगोडा।
- मीडिया कंटेंट सर्विसप्लेटफॉर्म : यूट्यूब, फेसबुक, नेटफ्लिक्स, स्पॉटीफाई, गूगल, एडबर्ड, गेन आदि।