{"_id":"6a4f56e392f2975c4a0ef7f3","slug":"video-bku-tikait-district-president-arrived-in-pilibhit-with-a-convoy-of-50-cars-2026-07-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पीलीभीत में 50 कारों से काफिले से आए भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पीलीभीत में 50 कारों से काफिले से आए भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Mukesh Kumar
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:38 PM IST
Link Copied
पीलीभीत में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी के प्रथम जिला आगमन पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। करीब 50 वाहनों के काफिले के साथ उन्होंने शहर में रोड शो करते हुए प्रवेश किया। इसके बाद मंडी समिति पहुंचकर पत्रकार वार्ता की और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा की। गुरदीप सिंह गोगी ने कहा कि संगठन किसानों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार की योजनाओं का पारदर्शी तरीके से लाभ दिलाने, अधिकारियों द्वारा अनावश्यक उत्पीड़न पर रोक लगाने और किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराने को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नियमित बैठकों के माध्यम से किसानों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से प्रभावी पैरवी की जाएगी। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।