फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 9 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:00 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 9 July 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

06:58 PM, 09-Jul-2026

Bihar: चर्चा में क्यों भाजपा प्रत्याशी अभिषेक बंटी की शैक्षणिक योग्यता? आय में भी उतार-चढ़ाव; जानिए मामला

Bankipur Vidhan Sabha: भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अभिषेक कुमार बंटी की शैक्षणिक योग्यता पर खूब चर्चा हो रही है। जनसुराज ने इस मामले पर कहा कि भाजपा के लिए शैक्षणिक योग्यता का कोई मतलब नहीं है। पहले काफी पढ़े-लिखे लोग भाजपा में होते थे। लेकिन, अब स्थिति विपरीत हो गई है। और पढ़ें
06:51 PM, 09-Jul-2026

Bihar News: दिव्यांगों-बुजुर्गों की सुविधा के लिए बिहार में चलेंगी लो-फ्लोर बसें, परिवहन मंत्री ने दिए निर्देश

बिहार सरकार ने दिव्यांगों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं की सुविधा के लिए भविष्य में खरीदी जाने वाली सभी बसों को लो-फ्लोर मॉडल में खरीदने का निर्देश दिया है। आगामी 400 पीएम ई-बसों में भी हाइड्रॉलिक रैंप और व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

और पढ़ें
विज्ञापन
06:46 PM, 09-Jul-2026

Bihar News: पटवन विवाद में किसान की हत्या, 26 साल बाद आरोपी को उम्रकैद; 55 हजार रुपये का जुर्माना

बिहार के औरंगाबाद में 26 साल पुराने किसान हत्या मामले में अदालत ने दोषी नवलाख यादव को आजीवन कारावास और 55 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। पटवन विवाद में वर्ष 2000 में किसान बबन यादव की गोली मारकर हत्या की गई थी। और पढ़ें
06:28 PM, 09-Jul-2026

Bihar News: पास कराने का लालच, चुप रहने का दबाव, मासूम की जुबान खुली तो स्कूल पहुंचा गांव; जानें मामला

Crime: गया के आमस स्थित एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक पर छात्रा से कथित छेड़छाड़ का आरोप लगा। आक्रोशित परिजनों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक की चप्पलों से पिटाई की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें
05:55 PM, 09-Jul-2026

Bihar: मुजफ्फरपुर में सड़क किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर के कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र में सड़क किनारे 20-25 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। चेहरे और गर्दन पर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका है। पुलिस पहचान, मेडिकल जांच, एफएसएल जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें
05:47 PM, 09-Jul-2026

Bihar: AIMIM ने चार जिलों में नए अध्यक्ष किए मनोनीत: प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने किशनगंज में की घोषणा

अख्तरुल ईमान ने बताया कि अभी केवल सीमांचल के चार जिलों के अध्यक्षों का चयन किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी जल्द ही बाकी सभी जिलों के लिए भी जिलाध्यक्षों का चुनाव करेगी।
  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
05:28 PM, 09-Jul-2026

सियासी गलियारे में आज क्या-क्या हुआ? प्रशांत किशोर पर किसने क्या कहा? जानिए सब कुछ इस वीडियो में

सियासी गलियारे में आज क्या-क्या हुआ? प्रशांत किशोर पर किसने क्या कहा? जानिए सब कुछ इस वीडियो में और पढ़ें
05:07 PM, 09-Jul-2026

Bihar: सांप के डंसने से महिला की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम; पहले ओझा के पास लेकर गए थे

मुजफ्फरपुर के चंगील गांव में फल की दुकान पर बैठी 41 वर्षीय रेखा देवी को जहरीले सांप ने डंस लिया। परिजन पहले ओझा के पास ले गए, जिससे इलाज में देरी हुई। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। परिवार ने मुआवजे की मांग की है।

और पढ़ें
04:45 PM, 09-Jul-2026

Bihar Crime: भागलपुर में दिनदहाड़े दुस्साहसिक लूट, महिला-बेटी को बंधक बनाकर जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश

भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में बदमाशों ने दिनदहाड़े महिला और उसकी बेटी को बंधक बनाकर घर से सोने-चांदी के जेवर, नकदी और मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने विशेष टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
04:36 PM, 09-Jul-2026

Bihar News: चिता से पुलिस ने जब्त किया गर्भवती महिला का शव, ससुराल वाले भागे; प्रेम प्रसंग के बाद हुई थी शादी

बिहार के सहरसा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने अंतिम संस्कार के ठीक पहले चिता से एक गर्भवती विवाहिता का शव अपने कब्जे में लिया है। पुलिस को देखते ही ससुराल वाले शव को चिता पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गए। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed