फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   All schools up to Class 12 will remain closed today.

Meerut News: 12वीं तक के सभी स्कूलों में आज रहेगा अवकाश

Thu, 09 Jul 2026 07:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
All schools up to Class 12 will remain closed today.
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद डीएम के निर्देश पर बीएसए ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए जनपद के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। कक्षा 1 से 12 तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्डों से संबद्ध विद्यालय शुक्रवार को बंद रहेंगे।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशा चौधरी ने बताया कि जनपद में तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग की चेतावनी और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। बीएसए ने सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि अवकाश संबंधी आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें। विद्यालयों से कहा गया है कि इस संबंध में अभिभावकों को समय रहते सूचना दे दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed