सब्सक्राइब करें

Live

रिंकू सिंह के पिता का निधन: पार्थिव शरीर का अलीगढ़ में होगा अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में शामिल हुए रिंकू

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Akash Dubey Updated Fri, 27 Feb 2026 03:01 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद का पार्थिव शरीर अलीगढ़ पहुंच गया है। परिजन ओजोन सिटी आवास पर विलाप कर रहे हैं और मिलने जुलने वाले और रिंकू के प्रशंसक उनके पिता के अंतिम दर्शन के लिए लगातार आ रहे हैं। अंतिम संस्कार के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यहां पढ़ें पूरा अपडेट-

Rinku Singh s Father Passes Away Live Body brought from Greater Noida last rites to be performed in Aligarh
पिता की अंतिम यात्रा में शामिल क्रिकेटर रिंकू सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

02:59 PM, 27-Feb-2026

शंकर विहार स्थित मोक्ष धाम में होगा अंतिम संस्कार

रिंकू सिंह के पिता खानचंद के पार्थिव शरीर को अलीगढ़ के शंकर विहार स्थित रोटरी शिशु मोक्ष धाम में ले जाया गया है, यहां पर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही हैं। अंत्येष्टि स्थल पर अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, विधायक अनिल पाराशर, एमएलसी ऋषिपाल सिंह आदि अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं।
02:07 PM, 27-Feb-2026

रिंकू को देख पूरा परिवार हो गया था भावुक

रिंकू जब बीमार पिता को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल में बेटे को सामने देखकर परिवार भावुक हो उठा था। सभी ने उनको हौसला दिया था।
02:05 PM, 27-Feb-2026

गंभीर हालत में ले जाया गया था ग्रेटर नोएडा

रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह को करीब तीन दिन पहले गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया था। पिता की गंभीर स्थिति की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ही अपने पिता से मिलने आए थे। लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले दोबारा टीम के साथ जुड़ गए थे। 

01:46 PM, 27-Feb-2026

ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार की देर रात निधन हो गया। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में अंतिम सांस ली। रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। वह करीब तीन दिन से अस्पताल में भर्ती थे।
01:35 PM, 27-Feb-2026

अलीगढ़ पहुंचे रिंकू सिंह

रिंकू सिंह अपने अलीगढ़ स्थित ओजोन सिटी आवास पर पहुंच गए हैं, अब उनके पिता के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।
01:18 PM, 27-Feb-2026

रिंकू सिंह के पिता का निधन: पार्थिव शरीर का अलीगढ़ में होगा अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में शामिल हुए रिंकू

रिंकू के आने का हो रहा इंतजार
अंतिम संस्कार के लिए बस केवल रिंकू सिंह के आने का इंतजार है, जिसके बाद पार्थिव शरीर को अलीगढ़ में ही अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed