सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Nine people including three women arrested from a spa centre

मसाज की आड़ में देह व्यापार: भाई-बहन मिलकर चला रहे थे स्पा सेंटर, तीन युवतियों समेत नौ दबोचे

अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 27 Feb 2026 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार

सेंटर में छोटे-छोटे आधा दर्जन केबिन बने हुए थे। इनमें मसाज टेबल के बजाय बेड पड़े थे। कार्रवाई के दौरान केबिनों में से एक-एक युवक व एक-एक युवती अपने कपड़े व्यवस्थित करते हुए निकले।

Nine people including three women arrested from a spa centre
स्पा सेंटर प्रतीाकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

अलीगढ़ में अब क्वार्सी क्षेत्र में मैरिस रोड स्थित एमएस प्लाजा में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलते पकड़ा गया है। यह सेंटर भाई-बहन मिलकर चला रहे थे। 24 फरवरी रात पुलिस-प्रशासनिक टीम ने संचालक, पांच ग्राहक व तीन युवतियों समेत नौ लोगों को दबोचा है। तीनों युवतियां शहर की रहने वाली हैं। 25 फरवरी दोपहर तक पूछताछ के बाद तीनों युवतियों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि संचालक सहित सभी ग्राहकों को जेल भेज दिया गया।

Trending Videos


महानगर में स्पा सेंटरों में देह व्यापार के खिलाफ चल रहे अभियान के क्रम में पुलिस को मैरिस रोड चौराहे के ब्लू मून स्पा-मसाज सेंटर के संचालन की खबर मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पहले एक सिपाही से इसकी निगरानी कराई। यहां स्पा व मसाज की आड़ में देह व्यापार की पुष्टि हुई। इसके बाद मंगलवार रात में सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने इंस्पेक्टर क्वार्सी नरेंद्र शर्मा, एसओ महिला थाना निशा चौधरी के साथ वहां छापा मार दिया। मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सुरेंद्र गौतम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंटर में छोटे-छोटे आधा दर्जन केबिन बने हुए थे। इनमें मसाज टेबल के बजाय बेड पड़े थे। कार्रवाई के दौरान केबिनों में से एक-एक युवक व एक-एक युवती अपने कपड़े व्यवस्थित करते हुए निकले। अन्य केबिनों से भी युवक व युवतियां निकले। केबिन व रिसेप्शन काउंटर की तलाशी में काफी कुछ आपत्तिजनक सामान मिला। स्पा संबंधी उत्पाद भी मिले।

जांच में उजागर हुआ कि यहां एक हजार रुपये से लेकर तीन हजार रुपये तक की सर्विस मिलती थी। एक घंटे तक तलाशी के बाद सभी को थाने भेजा गया। बाद में सेंटर को मजिस्ट्रेट की ओर से सील करा दिया गया। इस मामले में सीओ तृतीय सर्वम सिंह की ओर से क्वार्सी में देह व्यापार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

मैरिस रोड पर की गई कार्रवाई में देह व्यापार का धंधा चलते पाया गया है। तीन युवतियों समेत नौ दबोचे गए हैं। पूछताछ के आधार पर मुकदमा की कार्रवाई की गई है। युवतियों को परिवार के सुपुर्द किया गया है। बाकी को जेल भेजा गया है। - सर्वम सिंह, सीओ तृतीय

मसाज की आड़ में लालच देकर कराया धंधा
सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार पूछताछ में उजागर हुआ कि इस सेंटर को पकड़े गए आरोपियों में शामिल बन्नादेवी मैलरोज बाईपास के रिषभ सिंह व उसकी बहन चलाती है। कार्रवाई के समय बहन नहीं मिली। उस समय रिषभ सेंटर पर था। ग्राहकों में यहां रह रहा मूल रूप से सैफई इटावा का शशांक यादव, जवाहर कॉलोनी क्वार्सी का आकाश, पश्चिम बंगाल सागर का चयन कुमार, संगम विहार नई दिल्ली का सनी उर्फ सोनू, बुराड़ी उत्तरी दिल्ली का अजीत शर्मा उर्फ अजय शामिल हैं। बाहर के युवकों में कोई शहर में रहकर नौकरी करता है कोई पढ़ता है। पकड़ी गईं तीन युवतियों में दो आपस में बहनें

यह पहली बार है जब देह व्यापार में शहर की युवतियां पकड़ी गई हैं। इससे पहले जितनी भी कार्रवाइयां हुई हैं इनमें पश्चिम बंगाल, दिल्ली, कानपुर समेत अन्य शहरों की युवतियां शामिल होती थीं। इनमें दो आपस में बहनें हैं। ये तीनों शहर के क्वार्सी इलाके की रहने वाली हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि संचालिका ने उन्हें अपने सेंटर में मसाज के लिए रखा था। रुपयों का लालच देकर मसाज से आगे देह व्यापार के लिए प्रेरित किया। सीओ के अनुसार युवकों को बुधवार को जेल भेजा गया है। युवतियों को झांसे में फंसने के कारण परिवार के सुपुर्द किया है। संचालिका की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed