फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 23 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 23 Jul 2026 04:30 PM IST
खास बातें

उत्तर प्रदेश के मेरठ से जुड़ी आज - 23-07-2026 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको शहर और उसके आस-पास की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ।

विज्ञापन
Meerut News Live Updates: Latest Breaking Meerut Crime, Shiksha, Politics, Sports News Today in Hindi

लाइव अपडेट

04:28 PM, 23-Jul-2026

सेंट्रल मार्केट मामला: नहीं सुलझा सैटबैक का पेच, महिलाओं का धरना जारी, परिषद के प्रस्ताव पर भी नहीं बनी सहमति

Central Market Setback Dispute in Meerut Continues, Women Protest as No Consensus Reached on Rehabilitation Pl
मेरठ के सेंट्रल मार्केट में सैटबैक छोड़ने के विरोध में महिलाओं का धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। आवास एवं विकास परिषद की ओर से पुनर्वास के लिए दिए गए प्रस्तावों पर धरनास्थल पर चर्चा हुई, लेकिन महिलाओं और परिषद के बीच सहमति नहीं बन सकी। सेक्टर तीन की महिलाएं परिषद कार्यालय पहुंचीं और अधिकारियों से वार्ता की। और पढ़ें
04:17 PM, 23-Jul-2026

Meerut Weather: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, हवा हुई साफ, तापमान गिरा, अगले कुछ दिन रुक-रुककर बरसात के आसार

Meerut Weather: Rain Brings Relief in Meerut, Air Quality Improves as Monsoon Remains Active
मेरठ में बारिश से मौसम सुहावना हो गया। उमस से राहत मिली, हवा साफ हुई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। और पढ़ें
विज्ञापन
02:09 PM, 23-Jul-2026

जंतर-मंतर छात्र आंदोलन: सरधना विधायक अतुल प्रधान पहुंचे, बांटे फल और दवाएं, बोले-नौजवानों के साथ खड़े हैं

SP MLA Atul Pradhan Joins Students’ Protest at Jantar Mantar, Distributes Fruits and Medicines
मेरठ के सरधना से समाजवादी पार्टी विधायक अतुल प्रधान जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के बीच पहुंचे। उन्होंने छात्रों को फल और दवाएं वितरित कीं और उनके आंदोलन का समर्थन किया। विधायक ने कहा कि छात्रों का आंदोलन शिक्षा व्यवस्था में सुधार की लड़ाई है और वह छात्र-नौजवानों के साथ खड़े हैं। और पढ़ें
01:31 PM, 23-Jul-2026

राष्ट्रमंडल खेल 2026: प्रियंका गोस्वामी का लक्ष्य देश के लिए पदक जीतना, 10 हजार मीटर पैदल चाल में उतरेंगी

Meerut Athlete Priyanka Goswami Eyes Commonwealth Games Medal, Aims to Break Her Previous Record
मेरठ की अंतरराष्ट्रीय एथलीट प्रियंका गोस्वामी राष्ट्रमंडल खेल 2026 में देश के लिए पदक जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेंगी। 10 हजार मीटर पैदल चाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली प्रियंका का कहना है कि उनका लक्ष्य पिछला प्रदर्शन बेहतर कर देश के लिए पदक जीतना है। वह कई महीनों से कड़ी तैयारी में जुटी हैं। और पढ़ें
12:44 PM, 23-Jul-2026

Meerut: डिवाइडर पर सफाई कर रहे दो कर्मचारियों को वाहन ने मारी टक्कर, साथी कर्मचारियों का हंगामा

Meerut: Two Sanitation Workers Hit by Vehicle While Cleaning Divider, Colleagues Protest
मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में डिवाइडर पर सफाई कर रहे दो कर्मचारियों को छोटा हाथी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कर्मचारी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद साथी सफाई कर्मचारियों ने सड़क पर हंगामा करते हुए धरना दे दिया। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद कर्मचारी शांत हुए। और पढ़ें
12:44 PM, 23-Jul-2026

Meerut: डिवाइडर पर सफाई कर रहे दो कर्मचारियों को वाहन ने मारी टक्कर, साथी कर्मचारियों का हंगामा

Meerut: डिवाइडर पर सफाई कर रहे दो कर्मचारियों को वाहन ने मारी टक्कर, साथी कर्मचारियों का हंगामा और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:20 PM, 23-Jul-2026

Bijnor: स्योहारा में ट्रैक्टर-कार की भिड़ंत में युवक की मौत, चार घायल, चालक के खिलाफ प्राथमिकी

Tragic Road Accident in Bijnor: One Killed and Four Injured in Tractor-Car Collision
बिजनौर के स्योहारा में ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। हादसे के एक महीने पहले ही उसकी मां की मौत हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। और पढ़ें
11:54 AM, 23-Jul-2026

Meerut: फलावदा में तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव पानी की हौज में मिला, पुलिस जांच में जुटी

Meerut: Missing Man’s Body Found in Water Tank in Meerut After Three Days

मेरठ के फलावदा क्षेत्र में तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव सरकारी नलकूप की पानी की होजी में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान बड़ा गांव निवासी नरेश प्रजापति के रूप में हुई है।
  और पढ़ें
11:49 AM, 23-Jul-2026

Muzaffarnagar: भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, वीडियो प्रसारित होने के बाद युवक गिरफ्तार

Muzaffarnagar: Youth Arrested in Muzaffarnagar for Allegedly Making Offensive Remarks Against Lord Ram
मुजफ्फरनगर में भगवान श्रीराम के प्रति अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने 22 जुलाई को सामाजिक माध्यम पर आपत्तिजनक भाषा वाला वीडियो साझा किया था। वीडियो प्रसारित होने के बाद नई मंडी थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की। और पढ़ें
11:33 AM, 23-Jul-2026

Baghpat: वायुसेना जवान की सड़क हादसे में मौत, बिलखते रहे परिजन, पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

बागपत के छपरौली क्षेत्र के लूंम्ब गांव निवासी भारतीय वायुसेना के जवान मोनू चौहान की राजस्थान के बीकानेर में सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में बाइक के पशु से टकराने के बाद हादसा होने की बात सामने आई है। जवान का पार्थिव शरीर गुरुवार को पैतृक गांव पहुंचेगा, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed