{"_id":"6a61b35337d543cfae0f0411","slug":"meerut-missing-man-s-body-found-in-water-tank-in-meerut-after-three-days-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: फलावदा में तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव पानी की हौज में मिला, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: फलावदा में तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव पानी की हौज में मिला, पुलिस जांच में जुटी
Thu, 23 Jul 2026 11:54 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:54 AM IST
सार
मेरठ के फलावदा क्षेत्र में तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव सरकारी नलकूप की पानी की होजी में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान बड़ा गांव निवासी नरेश प्रजापति के रूप में हुई है।
विज्ञापन
लापता व्यक्ति का शव मिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के फलावदा-बड़ा गांव मार्ग पर स्थित सरकारी नलकूप की पानी की होजी में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया गया कि व्यक्ति पिछले तीन दिन से लापता था।
विज्ञापन
पानी की हौज में मिला शव
स्थानीय लोगों ने सरकारी नलकूप की पानी की होजी में शव पड़ा देखा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी की होजी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
बेटे ने की मृतक की पहचान
मृतक की पहचान उसके बेटे प्रवेश ने अपने पिता नरेश प्रजापति निवासी बड़ा गांव के रूप में की। परिजनों के अनुसार, नरेश पिछले तीन दिन से लापता थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन