फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   102 ambulance becomes lifesaver, saves mother and newborn during high-risk pregnancy

Lucknow News: 102 एंबुलेंस बनी जीवनरक्षक, हाई रिस्क प्रेगनेंसी में बचाईं मां और नवजात की जान

Sun, 26 Jul 2026 09:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 09:40 PM IST
विज्ञापन
102 ambulance becomes lifesaver, saves mother and newborn during high-risk pregnancy

विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। राजधानी में रविवार को 102 एंबुलेंस सेवा ने हाई रिस्क प्रेगनेंसी के एक मामले में रास्ते में ही सुरक्षित प्रसव कराकर मां और नवजात की जान बचाई। शिशु के गले में गर्भनाल फंसी होने के बावजूद ईएमटी ने सूझबूझ और तत्परता से प्रसव कराया। बाद में जच्चा और बच्चा दोनों को सुरक्षित अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जांच में पता लगा हाई रिस्क प्रेग्नेंसी

जानकारी के अनुसार, कोमल नाम की गर्भवती को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन 102 एंबुलेंस से सीएचसी बेहटा लेकर पहुंचे। जांच में पता चला कि गर्भस्थ शिशु के गले में गर्भनाल का फंदा है। डॉक्टरों ने बिना देर किए महिला को एमसीएच अस्पताल, सरोजिनी नगर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रास्ते में लिया बड़ा फैसला

रेफरल मिलते ही 102 एंबुलेंस की ईएमटी ऊषा देवी और पायलट सुनील कुमार महिला को लेकर अस्पताल के लिए रवाना हुए। रास्ते में प्रसव पीड़ा तेजी से बढ़ने पर ईएमटी ने एंबुलेंस में ही प्रसव कराने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुरंत उपचार, दोनों सुरक्षित

ईएमटी ऊषा देवी ने शिशु के गले में फंसी गर्भनाल को सावधानी से हटाकर सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद कॉल सेंटर में मौजूद डॉ. सत्य के निर्देश पर प्रसूता को प्राथमिक उपचार दिया गया। जच्चा और बच्चा दोनों को सीएचसी सरोजिनी नगर में भर्ती कराया गया, जहां दोनों स्वस्थ हैं। परिजनों ने 102 एंबुलेंस सेवा, ईएमटी ऊषा देवी और पायलट सुनील कुमार का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed