सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A property dealer had hatched a conspiracy to rob an NGO head of five lakh rupees

Lucknow News: प्रॉपर्टी डीलर ने रची थी एनजीओ संचालिका से पांच लाख लूटने की साजिश

संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 17 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
A property dealer had hatched a conspiracy to rob an NGO head of five lakh rupees
पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी।
विज्ञापन
लखनऊ। बख्शी का तालाब में छह जून को महिला एनजीओ संचालिका संगीता से पांच लाख रुपये लूटे गए थे। इस लूट की साजिश पूर्व परिचित प्रॉपर्टी डीलर सत्वंत सिंह पटेल ने रची थी। बीकेटी पुलिस ने मंगलवार को मुख्य साजिशकर्ता सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से तीन मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की गई है।

एसीपी बख्शी का तालाब विकास पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में प्रॉपर्टी डीलर प्रयागराज के मऊआईमा निवासी सत्वंत सिंह पटेल, शिवकुटी का विनय कुमार और प्रतापगढ़ के मानधाता का रोहित कुमार यादव शामिल हैं। सत्वंत ही लूट का मुख्य साजिशकर्ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह जून को डालीगंज निवासी डॉक्टर ने बख्शी का तालाब थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस की दो टीमें घटना के खुलासे में लगी थीं। प्रारंभिक जांच में डॉक्टर की भूमिका सामने आ रही थी। बाद में उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं मिले। मंगलवार को सर्विलांस की मदद से सत्वंत और उसके दो साथियों को संसारपुर अंडरपास से पकड़ा गया।
विज्ञापन

घटना से पहले कैब से उतर गया था आरोपी
पूछताछ में सत्वंत ने बताया कि उसने ही संगीता को डॉक्टर से पांच लाख रुपये लेने के लिए कहा था। संगीता के नकदी लेने पर उसने लूट की साजिश रची। छह जून को संगीता ने पांच लाख रुपये लिए और वह भी उनके साथ था। सीतापुर हाईवे पर वह पेशाब का बहाना बनाकर कैब से उतर गया। इसके बाद रोहित, विनय और उनके साथी दूसरी कार से आए और फायरिंग कर रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed