{"_id":"6a31b75420513633a403dd07","slug":"milestones-achieved-in-investment-and-employment-across-the-state-and-country-khanna-lucknow-news-c-13-lko1070-1785327-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश-प्रदेश में निवेश, रोजगार के क्षेत्र में बने कीर्तिमान : खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश-प्रदेश में निवेश, रोजगार के क्षेत्र में बने कीर्तिमान : खन्ना
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते जिला प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना व अन्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखनऊ। जिला प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाकर एक देश-एक संविधान की व्यवस्था को मजबूत किया। इससे यहां विकास योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचा और निवेश तथा रोजगार के नए अवसर पैदा हुए। तीन तलाक विरोधी कानून से मुस्लिम महिलाओं को सुरक्षा मिली है और उनके अधिकार मजबूत हुए हैं। खन्ना नैमिषारण्य गेस्ट हाउस में केंद्र सरकार के 12 और प्रदेश सरकार के नौ वर्ष की उपलब्धियों पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आज यूपी देश की अर्थव्यवस्था का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। बड़ी संख्या में निवेश परियोजनाएं धरातल पर उतरी हैं। प्रदेश सरकार की उद्योग और निवेश अनुकूल नीतियों का लाभ राजधानी को भी मिल रहा है। सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी सोच के साथ रोजगार, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में लगातार काम किया जा रहा है। मौके पर महापौर सुषमा खर्कवाल भी मौजूद रहीं।
29 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का हुआ निवेश
सुरेश खन्ना ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के माध्यम से लखनऊ में 29 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है। इससे करीब 37,500 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। निवेश परियोजनाओं के चलते राजधानी औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनती जा रही है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में 750 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली परियोजनाएं पूरी की गई हैं। आयुष्मान भारत योजना में लाखों लाभार्थियों का इलाज कराया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत हजारों परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। सामाजिक सुरक्षा और पेंशन योजनाओं का लाभ भी बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
सौर ऊर्जा उत्पादन में लखनऊ ने बनाई अलग पहचान
प्रभारी मंत्री ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत लखनऊ प्रदेश ही नहीं, देश के अग्रणी जिलों में शामिल हो गया है। एक लाख से अधिक सोलर संयंत्र लगाए जा चुके हैं। इससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आई है। जल जीवन मिशन के तहत बड़ी संख्या में घरों को नल से जल उपलब्ध कराया गया है।