सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The bus terminal was moved away from Charbagh, but the traffic jams persist

Lucknow News: चारबाग से बस अड्डा तो हटा, पर जाम अब भी डटा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
The bus terminal was moved away from Charbagh, but the traffic jams persist
चारबाग में ई रिक्शाए ऑटो वाले लगा रहे जाम।
विज्ञापन
लखनऊ। चारबाग इलाके में जाम का प्रमुख कारण माना जाने वाला बस अड्डा तो हट गया, लेकिन जनता की परेशानी कम नहीं हुई। लोग अब भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। इसका कारण ऑटो और ई रिक्शा चालकों का बीच सड़क पर सवारियां भरना है। खास बात है कि यहां पुलिसकर्मी मौजूद तो रहते हैं, पर इन्हें हटाने की जहमत नहीं करते।

चारबाग में जाम से निपटने के लिए अयोध्या रोड की तर्ज पर ट्रैफिक विभाग ने यहां भी बैरिकेडिंग लगाई, पर लोगों को राहत नहीं मिली। यहां सड़क पर फेरी व ठेले वालों का भी कब्जा रहता है। सड़क पर चश्मे, कपड़ों व अन्य सामान की दुकानें लगती हैं। इनके ग्राहक सड़क पर ही वाहन खड़े करते हैं, जिससे काफी जगह घिर जाती है। बची कसर ई रिक्शे और ऑटो चालक पूरी कर देते हैं। इनका कब्जा स्टेशन के आगे रविंद्रालय के सामने भी है। इससे सड़क पार करने में ही दस मिनट लग जाते हैं। एडीसीपी ट्रैफिक राघवेंद्र सिंह का कहना है कि
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर ई रिक्शा और ऑटो नहीं खड़े हों, इसके लिए पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। समय-समय पर अभियान भी चलाया जाता है। चालान के साथ वाहन सीज किए जाते हैं। आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

चारबाग में ई रिक्शाए ऑटो वाले लगा रहे जाम।

चारबाग में ई रिक्शाए ऑटो वाले लगा रहे जाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed