सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Caught using private vehicles for commercial purposes

Lucknow News: निजी वाहनों का व्यावसायिक इस्तेमाल करते पकड़ा

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Caught using private vehicles for commercial purposes
विज्ञापन
लखनऊ। निजी वाहनों के व्यावसायिक इस्तेमाल के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के लिए चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आरटीओ ने मंगलवार से दो दिवसीय जांच अभियान शुरू किया। पहले दिन 11 वाहनों का चालान और एक वाहन सीज किया गया।

आरटीओ (प्रवर्तन) प्रभात पांडेय ने बताया कि सुबह पांच से शाम पांच बजे तक चलाए गए अभियान के दौरान कुल 39 वाहनों के चालान किए गए। इनमें से 11 के चालान निजी वाहनों का व्यावसायिक में इस्तेमाल किए गए जाने पर किया गया। विभाग इन वाहनों को ब्लैकलिस्ट कराते हुए पंजीयन अधिकारी के माध्यम से व्यावसायिक रूप से परिवर्तित कराए जाने की कार्यवाही करेगा। अभियान सुबह पीटीओ हरदोई खेमानंद पांडेय तथा दोपहर से शाम तक पीटीओ रायबरेली विक्रांत सिंह की अगुवाई में चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरटीओ प्रवर्तन प्रभात ने बताया कि टैक्सी-व्यावसायिक संचालन पर भी वन टाइम टैक्स लागू है। निजी वाहनों को केवल 2.5 प्रतिशत अंतर का टैक्स जमा कराते हुए व्यावसायिक रूप से परिवर्तित करा सकते हैं। फिर परमिट लेकर वाहन का व्यावसायिक इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद भी बहुत से लोग मनमानी कर रहे हैं। इसके खिलाफ ही अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान नवनियुक्त प्रशिक्षु एआरटीओ धर्मेंद्र कुशवाहा, सुधा, तनु हरि, आस्था बंसल एवं मोहक दुबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed