{"_id":"673c5c360ad7776a33077cdf","slug":"aap-mp-sanjay-singh-criticizes-up-government-for-dap-crisis-in-uttar-pradesh-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"DAP की कमी: आप सांसद ने योगी सरकार को घेरा, बोले- बंटोगे तो कटोगे... करने वाले खाद नहीं दे पा रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DAP की कमी: आप सांसद ने योगी सरकार को घेरा, बोले- बंटोगे तो कटोगे... करने वाले खाद नहीं दे पा रहे
Tue, 19 Nov 2024 03:11 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 Nov 2024 03:11 PM IST
सार
आप सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बंटोगे तो कटोगे की राजनीति करने वाले किसानों को खाद तक नहीं बांट पा रहे हैं।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में डीएपी (डीअमोनियम फास्फेट) और अन्य कृषि खाद की कमी से राज्य के किसान बेहाल हैं। आम आदमी पार्टी के सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने इसे लेकर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है।
विज्ञापन
संजय सिंह ने कहा कि ये जो बांटने और काटने का उन्माद महाराष्ट्र और झारखंड में फैला रहे थे वो उत्तर प्रदेश में किसानों को खाद तक नहीं बांट पा रहे हैं। मैं महाराष्ट्र, झारखंड के अपने किसान भाइयों को आगाह करना चाहता हूं। 'अगर इनको चुनोगे तो एक-एक बोरी खाद को तरसोगे।'
विज्ञापन
संजय सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश के किसान पिछले कई महीनों से डीएपी और अन्य आवश्यक खादों की भारी कमी का सामना कर रहे हैं। सरकार की नाकाम नीतियों और गलत प्राथमिकताओं के कारण किसान खेतों में उचित समय पर खाद नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं, जिसके कारण उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'सरकार की यह असफलता और उपेक्षापूर्ण रवैया उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए चिंता का विषय बन चुका है। न केवल खाद की भारी किल्लत है, बल्कि बाजार में उपलब्ध खाद की कीमतें भी बेतहाशा बढ़ी हैं, जिससे किसान अपनी खेती के लिए आवश्यक उर्वरकों का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।'
संजय सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है और उनकी परेशानियों का समाधान नहीं निकाल पा रही है। उन्होंने मांग की है कि यूपी सरकार जल्द से जल्द किसानों के लिए खाद की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करे और उनके हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाए।