सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   airport flight divert

Lucknow News: आंधी, बारिश से तीन उड़ानें लखनऊ डाइवर्ट

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
airport flight divert
विज्ञापन

Trending Videos
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। खराब मौसम के चलते वाराणसी व पटना जाने वाली तीन उड़ानें लखनऊ डाइवर्ट कर दी गईं। मौसम सामान्य होने पर विमानों को वापस रवाना किया गया।
बुधवार दोपहर आंधी बारिश के चलते विमानों का संचालन प्रभावित हुआ। पुणे व मुंबई से वाराणसी जाने वाली तथा कोलकाता से पटना जाने वाली उड़ानों को लखनऊ डाइवर्ट किया गया। इससे यात्रियों को दिक्कतें हुईं। पुणे से वाराणसी जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान संख्या एसजी 186 खराब मौसम के चलते लखनऊ डाइवर्ट कर दो गई। विमान दोपहर 3:55 बजे अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। इसी क्रम में अकासा एयर की फ्लाइट संख्या क्यूपी 1428 मुंबई से वाराणसी जा रही थी, लेकिन इस विमान को भी लखनऊ डाइवर्ट कर दिया गया। विमान शाम 5:38 बजे पहुंचा। जबकि कोलकाता से पटना जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 895 को लखनऊ डाइवर्ट किया गया, जो शाम 7:56 बजे लैंड हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed