{"_id":"622b6acf30bd3962b60e1966","slug":"akhilesh-may-resign-from-karhal-all-10-assembly-seats-have-been-found-in-azamgarh-so-sp-president-wants-to-be-associated-with-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव: करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे सकते हैं अखिलेश, जानें क्या बताई इसके पीछे की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव: करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा दे सकते हैं अखिलेश, जानें क्या बताई इसके पीछे की वजह
Fri, 11 Mar 2022 08:59 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 11 Mar 2022 08:59 PM IST
सार
आजम खां भी अपनी सीट छोड़ सकते हैं। संसद में सपा के पांच सांसद हैं। इसमें मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव, आजमगढ़ से अखिलेश यादव, रामपुर से आजम खां, मुरादाबाद से एसटी हसन, संभल से शफीकुर रहमान बर्क सांसद हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव व आजम खां।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल से इस्तीफा दे सकते हैं। ऐसे में यहां उपचुनाव कराए जाने की संभावना है। इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि आजमगढ़ में सर्वाधिक 10 सीटें मिलने से यहां से वह जुड़े रहेंगे। वहीं आजम खां भी अपनी सीट छोड़ सकते हैं। संसद में सपा के पांच सांसद हैं। इसमें मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव, आजमगढ़ से अखिलेश यादव, रामपुर से आजम खां, मुरादाबाद से एसटी हसन, संभल से शफीकुर रहमान बर्क सांसद हैं।
विज्ञापन
सपा को मैनपुरी जिले की चार में दो, संभल की चार में तीन, रामपुर में पांच में तीन, मुरादाबाद की छह में पांच सीटें मिली हैं। जबकि आजमगढ़ जिले की सभी 10 विधानसभा सीटें सपा के खाते में आई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सपा अध्यक्ष आजमगढ़ से संसद सदस्य के रूप में जुड़े रहेंगे। अगला चुनाव लोकसभा का है। ऐसे में वह लोकसभा सदस्य के रूप में सदन में अपनी उपस्थिति बनाए रखेंगे। सपा सूत्रों का कहना है कि वह करहल की सीट छोड़ सकते हैं। हालांकि अभी तक इस संबंध में अधिकृत घोषणा नहीं हुई है।
विज्ञापन
राजभर ने की अखिलेश से मुलाकात
उधर, अखिलेश यादव से शुक्रवार दोपहर सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मुलाकात की। दोनों के बीच करीब घंटे भर सियासी चर्चा हुई। माना जा रहा है कि गठबंधन के बाद भी सीटें हारने के करणों पर चर्चा हुई है।
विज्ञापन