'अमर उजाला' द्वारा आयोजित बाल मेले में बड़ी संख्या में अलग-अलग स्कूलों के बच्चे शामिल हुए और जमकर धमाचौकड़ी मचाई। मेले का आयोजन शहर के प्राणि उद्यान में किया गया।
मेले में राजधानी के विभिन्न स्कूलों के चौथी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया। लॉ टेक, एसएस कोचिंग, किड्स पार्क और सारथी एजुकेशन कार्यक्रम के सहयोगी रहे।
इस मौके पर प्रदेश सरकार के वनमंत्री दारा सिंह चौहान, लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया, जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश और एसएसपी कलानिधि नैथानी ने भी मौजूदगी दर्ज कराई और बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
प्राणि उद्यान के चिल्ड्रेन पार्क में बच्चों ने झूला झूला और स्टार जेशन चिंपैंजी, जिराफ, सफेद टाइगर, बंदर, भालू, शेर के मॉडल्स और चहकते रंग-बिरंगे पक्षी देखे।
बाल मेले में लिए टैटू, क्राफ्ट वर्कशॉप, कबाड़ से जुगाड़, नुक्कड़ नाटक, दादी-नानी की कहानियां, स्टैंडअप कॉमेडी, सेल्फी पॉइंट, रंगोली वर्कशाप बच्चों के लिए खास आकर्षण रहे।
आगे देखें कार्यक्रम की तस्वीरें...