फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Priyanka Chopra reached Ram temple and said - Life is blessed, husband Nick had kept Ramnami Gamchha

अयोध्या: राम मंदिर पहुंची प्रियंका चोपड़ा बोलीं- आज जीवन धन्य हुआ, पति निक ने डाल रखा था रामनामी गमछा

Wed, 20 Mar 2024 05:47 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 20 Mar 2024 05:47 PM IST
सार

Priyanka Chopra: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बुधवार को अपने पति निक के साथ अयोध्या राम मंदिर पहुंचीं। उनको देखने के लिए मंदिर के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। 

विज्ञापन
Ayodhya: Priyanka Chopra reached Ram temple and said - Life is blessed, husband Nick had kept Ramnami Gamchha
अयोध्या में प्रियंका चोपड़ा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

 फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चाेपड़ा बुधवार को अयोध्या पहुंची और रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। वे पहली बार अयोध्या पहुंची थीं। उन्होंने सपरिवार रामलला के दर्शन-पूजन किए। प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस के साथ एयरपोर्ट पर उतरीं तो उन्हें देखने के लिए भीड़ जुट गईं। एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से रामलला के दरबार में पहुंची। करीब 20 मिनट तक रामलला के दर्शन-पूजन किए।

विज्ञापन


 इस दौरान वह भावुक नजर आईं, कहा कि रामलला के दर्शन कर जीवन धन्य हो गया। अयोध्या आना एक सुखद क्षण है। राममंदिर में पुजारी प्रदीप दास ने प्रियंका व उनके पति को रामनामा पहनाकर स्वागत किया। राममंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ़ अनिल मिश्र ने उन्हें रामलला का प्रसाद प्रदान किया। 
विज्ञापन


प्रियंका ने राममंदिर परिसर में पति और बच्चे सहित सुरक्षाकर्मी और पुजारी के साथ फोटो शूट भी कराया। इस दौरान प्रियंका ने पीले रंग का सूट और निक ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहन रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed