{"_id":"6a67a862e3907101510d6914","slug":"ayurveda-an-opportunity-to-become-a-doctor-after-class-10-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1848931-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आयुर्वेद... 10वीं के बाद डॉक्टर बनने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आयुर्वेद... 10वीं के बाद डॉक्टर बनने का मौका
विज्ञापन
10वीं के बाद डॉक्टर बनने का मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा प्री आयुर्वेद (नीट-पीए) 2026 की अधिसूचना जारी की है। यह परीक्षा 10वीं पास विद्यार्थियों को आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने का अवसर देगी। चयनित विद्यार्थी प्री-आयुर्वेद गुरुकुलम पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर पंजीकृत आयुर्वेद चिकित्सक बन सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अंतिम तिथि 20 अगस्त है। प्रवेश परीक्षा अगस्त के अंतिम सप्ताह या सितंबर के पहले सप्ताह में आयोजित होगी।
परीक्षा नियंत्रक पवन कुमार ने बताया कि यह पहल संस्कृत पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों को आयुर्वेद शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण है। कुल 7.5 वर्ष का एकीकृत पाठ्यक्रम निर्धारित है। इसमें दो वर्ष का प्री-आयुर्वेद गुरुकुलम कार्यक्रम, साढ़े चार वर्ष का बीएएमएस पाठ्यक्रम और एक वर्ष की अनिवार्य इंटर्नशिप है। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग से अनुमोदित है। कुलपति श्रीनिवास वरखेड़ी ने कहा कि यह कार्यक्रम भारतीय ज्ञान परंपरा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप है। संस्कृत के विद्यार्थी आयुर्वेद के मूल ग्रंथों को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं।
आवेदन के लिए ये है पात्रता
आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या राज्य संस्कृत बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 50 फीसदी अंक जरूरी हैं। एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग वर्ग के लिए न्यूनतम 40 फीसदी अंक निर्धारित किए गए हैं। 31 दिसंबर 2026 तक अभ्यर्थी की उम्र 15 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिसूचना के अनुसार, किसी भी वर्ग को आयु सीमा में कोई छूट नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
गलत उत्तर पर नहीं होगा नकारात्मक अंकन
नीट-पीए परीक्षा ऑफलाइन (ओएमआर आधारित) होगी। अवधि 150 मिनट है। कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। हर प्रश्न एक अंक का होगा। गलत उत्तर पर कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। प्रश्नपत्र संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी में आएगा।
देखते रहें वेबसाइट
अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की हेल्पलाइन नंबर 011-28520976 या ईमेल ayu@ sanskrit.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की हेल्पलाइन नंबर 011-28520976 या ईमेल ayu