सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balrampur: Hurt by threats to withdraw case, victim sets herself on fire and dies

UP: दुष्कर्म का केस वापस लेने की धमकियों से आहत पीड़िता ने खुद को लगाई आग, मौत

अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 29 Mar 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
सार

आरोपी पक्ष के लोग दुष्कर्म मामले में गवाही के बाद पीड़िता को लगातार धमका रहे थे साथ ही पीड़िता की बहनों के साथ भी दुष्कर्म कराने की धमकी दी गई। परेशान होकर पीड़िता ने खुद को आग लगा ली।

Balrampur: Hurt by threats to withdraw case, victim sets herself on fire and dies
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

न्यायालय में गवाही देने के बाद केस वापस लेने के लिए मिल रही धमकियों से आहत दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने खुद को आग लगा ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी के परिजनों समेत कई अन्य लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Videos


पीड़िता की मां के अनुसार, उनकी नाबालिग पुत्री के साथ गांव के अदनान पुत्र इस्लाम ने करीब छह माह पूर्व दुष्कर्म किया था। इस मामले में थाना तुलसीपुर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। बीती 24 फरवरी को किशोरी न्यायालय में साक्ष्य देने गई थी। आरोप है कि कोर्ट से लौटने के बाद आरोपी पक्ष के परिजन इस्लाम, कैसर जहां, रियाज व अन्य ने रास्ते में रोककर केस वापस ने लेने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। तहरीर में यह भी आरोप है कि अदनान के जेल से छूटने के बाद पीड़िता की बहनों के साथ भी दुष्कर्म कराने की धमकी दी गई। इसके बाद से किशोरी मानसिक रूप से परेशान रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में नौ आईएएस अफसरों के तबादले, अनुराग यादव समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव बने

ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले, मैं आस्था में विश्वास करता हूं लेकिन अंधविश्वासी नहीं


परिजनों का आरोप है कि लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक दबाव के चलते किशोरी ने पिछले एक मार्च को घर पर ही खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी किशोरी को पहले स्थानीय स्तर पर उपचार दिया गया, बाद में हालत बिगड़ने पर लखनऊ के सिविल अस्पताल रेफर किया गया, जहां 17 मार्च को उसकी मौत हो गई।

वीडियो में भी धमकाने का जिक्र
परिजनों के अनुसार, किशोरी ने एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें उसने धमकियों का जिक्र किया था। उस समय लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में भी तहरीर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed