फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Brightland and Colvin School register wins.

Lucknow News: ब्राइटलैंड और कॉल्विन स्कूल ने दर्ज की जीत

Mon, 03 Aug 2026 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Brightland and Colvin School register wins.
लखनऊ। मार्टिन कप अंतर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मुकाबलों में ब्राइटलैंड स्कूल और कॉल्विन पब्लिक स्कूल ने जीत दर्ज कर पूरे अंक हासिल किए। ब्राइटलैंड स्कूल ने गुरुकुल अकादमी को 1-0 से हराया जबकि कॉल्विन पब्लिक स्कूल ने ऑलिव तरसीम स्कूल को 3-0 से शिकस्त दी। पहले मैच में ब्राइटलैंड स्कूल की ओर से मैच का एकमात्र गोल विराज ने 19वें मिनट में किया। इसके बाद कोई टीम गोल नहीं कर सकी और ब्राइटलैंड ने 1-0 से जीत दर्ज की। दिन के दूसरे मुकाबले में कॉल्विन की ओर से अजय ने 13वें और 22वें मिनट में गोल दाग टीम को 2-0 की मजबूत बढ़त दिलाई। इसके बाद समीर ने 38वें मिनट में तीसरा गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। ऑलिव टीम कोई गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed