{"_id":"69bfaaf6e1757cb17b021f5a","slug":"bsp-chief-mayawati-meeting-with-madhya-pradesh-bihar-and-chhattisgarh-party-leaders-and-activits-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मायावती की अपील- चुनाव से पहले दिए जाने वाले लालच से बचे बहुजन समाज, नहीं तो 'बुरे दिन' बन जाएंगे पांच साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मायावती की अपील- चुनाव से पहले दिए जाने वाले लालच से बचे बहुजन समाज, नहीं तो 'बुरे दिन' बन जाएंगे पांच साल
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:10 PM IST
विज्ञापन
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ से आए नेता व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। वहीं, आगामी चुनाव के लिए रणनीति पर चर्चा की।
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को लखनऊ में मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ से आए पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और पूर्व बैठक में दिए गए उनके कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
Trending Videos
इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बहुजन समाज को अपनी अस्मिता और सत्ता में आने के लिए एकजुट होना जरूरी है साथ ही चुनाव से पहले दिए जाने वाले प्रलोभनों से बचने की जरूरत है नहीं तो चुनाव बाद आने वाले दिन उनके लिए 'बुरे दिन' बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - SP ने बेहतर काम करने वाली महिलाओं का किया सम्मान, अखिलेश बोले-लोग बूथ पर जाएंगे तब सरकार को ताकत पता चलेगी
ये भी पढ़ें - बिजली संकट को देखते हुए प्रदेश में बदला नियम, ट्रांसफार्मर जला तो अभियंताओं से होगी वसूली; जानिए पूरा मामला
उन्होंने कहा कि बसपा ने यूपी जैसे विशाल, महत्वपूर्ण व संवेदनशील राज्य में एक बार नहीं बल्कि अब तक चार बार सरकार चलाकर सर्वसमाज के जान, माल व मजहब के सुरक्षा की संवैधानिक गारंटी को कानून द्वारा कानून का राज स्थापित करके दिखाया है जो कि देश में किसी भी पार्टी की सरकार में देखने-सुनने को नहीं मिलता है।
इसके पहले मायावती ने 15 मार्च को बसपा संस्थापक कांशीराम का जन्मदिन धूमधाम से मनाए जाने पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया और साथ ही आगामी 15 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती भी बसपा के मिशनरी उद्देश्यों के साथ मनाने की अपील की है।