{"_id":"6a6cb5697dd5f0d6fa0427f0","slug":"cbi-team-caught-assistant-sanitation-inspector-jitendra-singh-red-handed-while-accepting-bribe-in-ayodhya-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: घूस लेते धरा गया सहायक सफाई निरीक्षक, अयोध्या कैंटोनमेंट बोर्ड में कर्मचारी रखने के लिए मांगे थे चार लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घूस लेते धरा गया सहायक सफाई निरीक्षक, अयोध्या कैंटोनमेंट बोर्ड में कर्मचारी रखने के लिए मांगे थे चार लाख
Fri, 31 Jul 2026 08:17 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 31 Jul 2026 08:17 PM IST
सार
सीबीआई टीम ने सहायक सफाई निरीक्षक को घूस लेते रंगे हाथ धर लिया। इसने अयोध्या कैंटोनमेंट बोर्ड में कर्मचारी रखने के लिए चार लाख मांगे थे। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सीबीआई। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामनगरी अयोध्या में सीबीआई टीम ने बृहस्पतिवार को कैंटोनमेंट बोर्ड के सहायक सफाई निरीक्षक जितेंद्र सिंह को 60 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों दबोच लिया। इसके बाद राजधानी लखनऊ लाकर सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया। यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सीबीआई ने जितेंद्र सिंह के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है।
विज्ञापन
अयोध्या स्थित लालकुर्ती निवासी बिनीश कुमार ने सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच में शिकायत की थी कि कैंट बोर्ड में हर वर्ष सफाई का ठेका निकलता है, जिसमें आवेदन करने के लिए उसने सहायक सफाई निरीक्षक जितेंद्र सिंह से अपने कुछ लोगों को नौकरी देने का निवेदन किया।
विज्ञापन
उन्होंने प्रत्येक कर्मचारी को रखने के लिए 20 हजार रुपये मांगे। कहा कि 30 जुलाई तक 20 लड़के और 4 लाख रुपये लेकर आ जाओ और उनके कागजात भी जमा करा दो। सीबीआई की टीम अयोध्या भेजी गई, जिसने जितेंद्र सिंह को घूस की रकम लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। सीबीआई ने उसके आवास को भी खंगाला है, जहां से कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन