फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   railwaymen retired

Lucknow News: 72 रेलकर्मी सेवानिवृत्त, 15 का हुआ प्रमोशन, दी गई भावभीनी विदाई

Fri, 31 Jul 2026 06:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
railwaymen retired

विज्ञापन
उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल कार्यालयों में हुए समारोह
लखनऊ। उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल से 72 रेलकर्मियों की सेवानिवृत्ति तथा 15 का प्रमोशन शुक्रवार को हुआ। इसमें उत्तर रेलवे के 47 व पूर्वोत्तर के 35 रेलकर्मी सेवानिवृत्त हुए हैं। रेलकर्मियों के लिए मंडल कार्यालयों में विदाई समारोह आयोजित किया गया।

उत्तर रेलवे के एडीआरएम शूरवीर सिंह चाैहान ने डीआरएम कार्यालय में आयोजित समारोह में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी सेवाओं के लिए सराहा। श्री चौहान ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके समापन भुगतान से संबंधित आवश्यक प्रपत्र भी प्रदान किए। समारोह के दौरान कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने लंबे सेवाकाल के यादगार अनुभव भी साझा किए। उन्हें उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। सभी के स्वस्थ, सुखद और समृद्ध भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। दूसरी ओर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 15 कर्मचारियों को तत्काल पदोन्नति के आदेश दिए गए। वहीं 35 रेलकर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई भी दी गई। डीआरएम गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने पदोन्नति आदेश प्रदान किए। इस दौरान मंडल वित्त प्रबंधक सचिन श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed