UP: चंद्रशेखर ने जारी की 45 प्रभारियों की सूची, 2027 चुनाव के लिए आजाद समाज पार्टी ने कसी कमर; पढ़ें लिस्ट
आजाद समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज करते हुए 45 विधानसभा सीटों के संभावित प्रत्याशियों और प्रभारियों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, मुस्लिम और सिख समाज से जुड़े नेताओं को जिम्मेदारी देकर संगठन मजबूत करने और व्यापक सामाजिक समीकरण साधने पर जोर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने चुनावी अभियान को गति दे दी है। पार्टी ने विधानसभा की 45 सीटों पर संभावित प्रत्याशियों/प्रभारियों की पहली सूची जारी की है। सूची के जरिए पार्टी ने चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करने के साथ सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश की है।
पार्टी की पहली सूची में अनुसूचित जाति (एससी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), मुस्लिम और सिख समाज से जुड़े नेताओं को प्रमुख जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी का कहना है कि सूची में बहुजन समाज के विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। पढ़िए लिस्ट...
विज्ञापन
विज्ञापन
45 सीटों पर शुरू होगी चुनावी तैयारी
आजाद समाज पार्टी की ओर से घोषित प्रभारियों और संभावित प्रत्याशियों को संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में संगठन मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। पार्टी आगामी दिनों में अन्य विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी नाम घोषित कर सकती है।
सामाजिक समीकरण पर फोकस
पहली सूची में एससी और ओबीसी वर्ग के साथ मुस्लिम और सिख समाज के नेताओं को जगह देकर पार्टी ने व्यापक सामाजिक गठजोड़ का संकेत दिया है। पार्टी नेतृत्व का जोर ऐसे उम्मीदवारों और संगठनात्मक चेहरों को आगे बढ़ाने पर है, जिनके जरिए स्थानीय स्तर पर बहुजन समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ा जा सके। आजाद समाज पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन विस्तार और क्षेत्रवार तैयारियों में जुटी है। 45 सीटों की पहली सूची को इसी रणनीति की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।