{"_id":"6a6c9b9647e6e062a503ac5b","slug":"railwaymen-retired-lucknow-news-c-13-1-lko1068-1854036-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 72 रेलकर्मी सेवानिवृत्त, 15 का हुआ प्रमोशन, दी गई भावभीनी विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 72 रेलकर्मी सेवानिवृत्त, 15 का हुआ प्रमोशन, दी गई भावभीनी विदाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल कार्यालयों में हुए समारोह
लखनऊ। उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल से 72 रेलकर्मियों की सेवानिवृत्ति तथा 15 का प्रमोशन शुक्रवार को हुआ। इसमें उत्तर रेलवे के 47 व पूर्वोत्तर के 35 रेलकर्मी सेवानिवृत्त हुए हैं। रेलकर्मियों के लिए मंडल कार्यालयों में विदाई समारोह आयोजित किया गया।
उत्तर रेलवे के एडीआरएम शूरवीर सिंह चाैहान ने डीआरएम कार्यालय में आयोजित समारोह में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी सेवाओं के लिए सराहा। श्री चौहान ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके समापन भुगतान से संबंधित आवश्यक प्रपत्र भी प्रदान किए। समारोह के दौरान कई सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने लंबे सेवाकाल के यादगार अनुभव भी साझा किए। उन्हें उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। सभी के स्वस्थ, सुखद और समृद्ध भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। दूसरी ओर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 15 कर्मचारियों को तत्काल पदोन्नति के आदेश दिए गए। वहीं 35 रेलकर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई भी दी गई। डीआरएम गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने पदोन्नति आदेश प्रदान किए। इस दौरान मंडल वित्त प्रबंधक सचिन श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।