UP: काकोरी किसान पथ अंडरपास पर लूट, तीन बदमाशों ने ट्रक ड्राइवर को पीटा, 15 हजार व 200 लीटर डीजल छीन लिया
काकोरी किसान पथ अंडरपास के पास कार सवार तीन बदमाशों ने ट्रक चालक से असलहे के बल पर 15 हजार रुपये और करीब 200 लीटर डीजल लूट लिया। विरोध करने पर चालक से मारपीट की गई। चालक ने बदमाशों की कार की तस्वीर खींच ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काकोरी के बाबूरिया खेड़ा किसान पथ अंडरपास के पास शुक्रवार तड़के ट्रक से डीजल चोरी कर रहे कार सवार बदमाशों ने ट्रक चालक सुशील से असलहे के बल पर 15 हजार रुपये और 200 लीटर डीजल लूट ले गए। विरोध करने पर कार सवार तीन बदमाशों ने उनके साथ मारपीट। काकोरी पुलिस ने लूट की एफआईआर दर्ज कर ली है।
हमीरपुर के टेढ़ा गांव निवासी ट्रक चालक सुशील के मुताबिक शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे वह महोबा से गिट्टी लादकर दुबग्गा जा रहे थे। नींद आने पर वह किसान पथ की सर्विस लाइन किनारे बाबूरिया खेड़ा गांव के पास ट्रक खड़ा कर केबिन में सो गए। इसी दौरान परिचालक मयंक लघुशंका के लिए पास के बाग की ओर चला गया। इस दौरान एक कार सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे और ट्रक का टैंक खोल कर पाइप के सहारे गैलन-ड्रम में डीजल निकालने लगे।
छुपके से खींच ली बदमाशों की कार की फोटो
इस बीच खटपट की आवाज होने पर सुशील की नींद खुल गई। बाहर निकलकर उन्होंने डीजल चोरी का विरोध किया तो दो बदमाशों ने तमंचे तान दिया। बदमाशों ने उनके साथ मारपीट करते हुए जेब में रखे 15 हजार रुपये लूट लिए।
इसके बाद बदमाश चोरी किए गए डीजल के गैलन कार में रखकर किसान पथ से काकोरी की ओर भाग निकले। घटना के दौरान परिचालक मयंक डर के कारण बाग में ही बैठा रहा। बदमाशों के भागते समय चालक ने मोबाइल फोन से उनकी कार के नंबर की फोटो खींच ली।
एक सिपाही पहुंचा और जांच कर लौट गया
बदमाशों के भागने के बाद चालक ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर एक सिपाही नरेश पहुंचा और चालक व परिचालक से जानकारी ली। बाद में जांच की बात कही और उच्चाधिकारियों को सूचना देने की बात कहकर लौट गया। इसके बाद पारा पुलिस पहुंची, छानबीन की तो पता चला कि घटनास्थल काकोरी का है।
इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि ट्रक चालक सुशील की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मारपीट और लूट की एफआईआर दर्ज की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।