{"_id":"6a6cac75640057c3840301aa","slug":"video-lkhanauu-ma-satayaraga-fal-hana-sa-ekasaparasava-ka-jal-taugdhakara-naca-gara-kara-sata-lga-ghayal-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में स्टीयरिंग फेल होने से एक्सप्रेसवे की जाली तोड़कर नीचे गिरी कार, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में स्टीयरिंग फेल होने से एक्सप्रेसवे की जाली तोड़कर नीचे गिरी कार, सात लोग घायल
राजधानी लखनऊ में शुक्रवार दोपहर करीब 2.00 बजे आगरा एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव के पास 298 किमी प्वाइंट पर हादसा हो गया। यहां अचानक स्टीयरिंग फेल होने से कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे की लोहे की जाली तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। हादसे में चालक समेत सात लोग घायल हो गए। कार के शीशे चकनाचूर हो गए। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे की सूचना पर यूपीडा की सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। चालक रवि, सत्यवीर और पंकज को मामूली चोटें आईं, जिन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं उमेश, साहिबान सिंह, गुलजार खान और गजेंद्र सिंह को अधिक चोटें आने पर एंबुलेंस से लोकबंधु अस्पताल भेजा गया। उपचार के बाद सभी घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
आगरा निवासी गजेंद्र के भाई पुनीत ने बताया कि गजेंद्र बाराबंकी में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। शनिवार को उनकी बेटी का जन्मदिन था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह आगरा स्थित अपने गांव जा रहे थे। उन्होंने आगरा एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से किराये की कार ली थी।
कार दिल्ली निवासी चालक रवि चला रहा था।कार में गुजरात निवासी साहिबान सिंह, गुलजार, सत्यवीर, उमेश और पंकज समेत अन्य लोग सवार थे। चालक रवि ने यूपीडा टीम को बताया कि बड़ागांव के पास अचानक कार का स्टीयरिंग फेल हो गया। इससे कार अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे की लोहे की जाली तोड़ते हुए नीचे पलट गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटाई।
इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही यूपीडा कर्मियों ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को लोकबंधु अस्पताल भेज दिया था। सभी का प्राथमिक उपचार कराया गया। अभी तक मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।