{"_id":"6a6c5925015988c0490d6575","slug":"video-traffic-diversion-implemented-from-bhagwan-talkies-to-abul-ulah-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भगवान टॉकीज से अबुल उलाह तक...पुलिस ने बदली यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भगवान टॉकीज से अबुल उलाह तक...पुलिस ने बदली यातायात व्यवस्था
आगरा। भगवान टॉकीज से अबुल उलाह की ओर सर्विस रोड पर बुधवार को नाला धंसने के बाद से जाम लग रहा था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया। लोगों को अलग-अलग अंडरपास से निकाला, जिससे जाम नहीं लगा।
सर्विस रोड पर नाला धंसने के कारण पुलिस ने यह रास्ता बंद कर दिया था। इससे एमजी रोड के दीवानी चौराहे पर भी वाहन फंस गए और शाम तक जाम की समस्या बनी रही। एडीसीपी अलका सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को ट्रैफिक पुलिस को तैनात कर चौराहे के आसपास सवारी वाहनों को खड़ा नहीं होने दिया गया।
फ्लाईओवर के नीचे बैरिकेडिंग लगाई गई। बड़ी संख्या में लोगों ने न्यू आगरा और नेहरू नगर जैसे वैकल्पिक मार्गों का भी प्रयोग किया। इन वैकल्पिक मार्गों से वाहन निकलने के कारण यातायात संचालन में कोई बड़ी समस्या नहीं आई। धंसे हुए नाले का निर्माण कार्य अब भी चल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।