{"_id":"6a6c578dba9e9b33bf0a6617","slug":"traffic-alert-heavy-vehicles-banned-from-sunday-evening-check-diversion-routes-2026-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा 2026: यमुना एक्सप्रेस-वे पर रहेगा डायवर्जन, एनएच-19 से भी नहीं आएंगे भारी वाहन; देखें पूरा प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा 2026: यमुना एक्सप्रेस-वे पर रहेगा डायवर्जन, एनएच-19 से भी नहीं आएंगे भारी वाहन; देखें पूरा प्लान
Fri, 31 Jul 2026 01:36 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 31 Jul 2026 01:36 PM IST
सार
सावन के पहले सोमवार और कांवड़ यात्रा को देखते हुए आगरा में रविवार 2 अगस्त शाम चार बजे से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी और कई रूट डायवर्ट किए जाएंगे। यमुना एक्सप्रेसवे, एनएच-19 और प्रमुख मार्गों से आने वाले भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, जबकि आपातकालीन वाहनों को छूट रहेगी।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सावन माह के प्रथम सोमवार पर कांवड़ यात्रा, प्रमुख शिव मंदिरों में जलाभिषेक और सदर स्थित श्री रजराजेश्वर महादेव मंदिर मेले को देखते हुए पुलिस ने रविवार 2 अगस्त की शाम चार बजे से 3 अगस्त को मेला समाप्त होने तक यातायात डायवर्जन लागू किया है। इस दौरान शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। नो-एंट्री भी 2 अगस्त की रात 11 बजे नहीं खुलेगी और पहले जारी सभी नो-एंट्री पास व अनुमति पत्र इस अवधि के लिए निरस्त रहेंगे। हालांकि मेडिकल और फायर सर्विस जैसे आपातकालीन वाहनों को निर्बाध निकाला जाएगा।
विज्ञापन
1- हाथरस से आगरा आने वाले भारी वाहन हाथरस व सादाबाद से सिकंदराराऊ या मथुरा की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
2- फिरोजाबाद से जयपुर जाने वाले भारी वाहन रुनकता से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
3- अलीगढ़ व जलेसर से आने वाले वाहन खंदौली, मुड़ी चौराहा, एत्मादपुर होते हुए एनएच-19 से गुजरेंगे।
4- भरतपुर व फतेहपुर सीकरी की ओर से आने वाले भारी वाहन महुअर से दक्षिणी बाईपास भेजे जाएंगे।

5- यमुना एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन खंदौली की बजाय कुबेरपुर होकर जाएंगे।
6- ग्वालियर-जयपुर से अलीगढ़ जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास व यमुना एक्सप्रेस-वे होकर जाएंगे।
7- फतेहाबाद रोड व शमशाबाद की ओर से आने वाले भारी वाहन रिंग रोड, गुतिला अंडरपास व इनर रिंग रोड से गुजरेंगे।
8- एनएच-19 से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों पर बैरियर लगाकर डायवर्जन कराया जाएगा।
9- रामबाग से यमुना किनारा मार्ग, आगरा किला, तारघर, क्लब चौराहा, मधूनगर से रोहता नहर तक कांवड़ मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

प्रमुख मंदिरों पर व्यवस्था
1- राजराजेश्वर महादेव मंदिर (सदर): राजपुर चुंगी से कहरई मोड़ तक सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। शमशाबाद रोड पर भी भारी वाहनों पर रोक रहेगी।
2- रावली महादेव मंदिर: साई की तकिया, छीपीटोला और टंकी चौराहा से बड़े वाहन नहीं जा सकेंगे।
3- मनकामेश्वर महादेव मंदिर: चिम्मनपुरी, दरेसी और हाथीघाट तिराहे से भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
4- पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर: पृथ्वीनाथ फाटक से मंदिर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
5- यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और किसी भी यातायात सहायता के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम हेल्पलाइन 9554457886 पर संपर्क करने की अपील की है।