{"_id":"6a6c4788344fae9a9f07cf74","slug":"woman-found-bloodied-in-firozabad-two-unknown-men-accused-of-stone-attack-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती से हैवानियत: सिर से बहता खून, फटे हुए कपड़े और बदहवास हालत; फिरोजाबाद में दिल दहला देने वाली घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती से हैवानियत: सिर से बहता खून, फटे हुए कपड़े और बदहवास हालत; फिरोजाबाद में दिल दहला देने वाली घटना
Fri, 31 Jul 2026 12:28 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:28 PM IST
सार
फिरोजाबाद के टापा खुर्द में शुक्रवार अलसुबह एक महिला गंभीर और लहूलुहान हालत में मिली, जिसके बाद पुलिस ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। महिला की नाबालिग बेटी ने दो अज्ञात युवकों पर पैसे मांगने के बाद पत्थरों से हमला करने का आरोप लगाया है, जबकि दुष्कर्म की आशंका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला रोड स्थित टापा खुर्द में शुक्रवार अलसुबह एक महिला गंभीर और बदहवास स्थिति में मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को तत्काल उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।
पीड़िता मूल रूप से इटावा के शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली है। बीते तीन महीनों से टापा खुर्द में रहकर सिल-बट्टे व पत्थरों से बने सामान बेचकर अपने पांच छोटे बच्चों का भरण-पोषण कर रही थी। घटना के समय उसका पति सामान बेचने बाहर गया हुआ था। बताया जा रहा है कि महिला गर्भवती भी है। देर रात दुकान के समीप उसे संदिग्ध और गंभीर हालत में देखकर राहगीरों और आसपास के लोगों ने तत्काल थाना उत्तर पुलिस को सूचित किया।
ये भी पढ़ें - UP: हीरो के कश लगाते हुए डायलॉग, प्यार में निराशा और ये प्रमुख वजह; देखिए कैसे 'नशे के आदी' बन रहे हैं युवा
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में महिला की नबालिग बेटी ने बताया कि देर रात दो अज्ञात युवक आए थे और उसकी मां से पैसे मांगने लगे। जब मां ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने पत्थरों से उन पर हमला कर दिया और मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
ये भी पढ़ें - सावन का पहला सोमवार: बाबा राजेश्वर महादेव का निकलेगा डोला, 500 किलो फूलों से सजेगा मंदिर; मेले की तैयारी पूरी
मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार
घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू की गहनता से पड़ताल की जा रही है। सामूहिक दुष्कर्म या अन्य किसी गंभीर अपराध की पुष्टि चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल जांच) की विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही संभव हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों को खंगाल रही है।
ये भी पढ़ें - Agra: भगवान टॉकीज पर बदली यातायात व्यवस्था, दोपहिया-चारपहिया के लिए अलग अंडरपास; इसलिए हुआ बदलाव