{"_id":"6a6c072beba516961803699c","slug":"collapsed-drain-triggers-traffic-chaos-in-agra-police-reroutes-vehicles-through-separate-underpasses-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: भगवान टॉकीज पर बदली यातायात व्यवस्था, दोपहिया-चारपहिया के लिए अलग अंडरपास; इसलिए हुआ बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: भगवान टॉकीज पर बदली यातायात व्यवस्था, दोपहिया-चारपहिया के लिए अलग अंडरपास; इसलिए हुआ बदलाव
Fri, 31 Jul 2026 07:53 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 31 Jul 2026 07:53 AM IST
सार
भगवान टॉकीज- अबुल उलाह सर्विस रोड पर नाला धंसने से जाम की स्थिति बनने पर पुलिस ने यातायात व्यवस्था बदल दी। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग अंडरपास तय करने और पुरानी मंडी पर वनवे लागू करने से जाम पर काफी हद तक नियंत्रण रहा।
विज्ञापन
भगवान टॉकीज पर बदली यातायात व्यवस्था
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भगवान टॉकीज से अबुल उलाह की ओर सर्विस रोड पर बुधवार को नाला धंसने के बाद से जाम लग रहा था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यातायात व्यवस्था में बदलाव किया। लोगों को अलग-अलग अंडरपास से निकाला, जिससे जाम नहीं लगा।
सर्विस रोड पर नाला धंसने के कारण पुलिस ने यह रास्ता बंद कर दिया था। इससे एमजी रोड के दीवानी चौराहे पर भी वाहन फंस गए और शाम तक जाम की समस्या बनी रही। एडीसीपी अलका सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को ट्रैफिक पुलिस को तैनात कर चौराहे के आसपास सवारी वाहनों को खड़ा नहीं होने दिया गया।
फ्लाईओवर के नीचे बैरिकेडिंग लगाई गई। बड़ी संख्या में लोगों ने न्यू आगरा और नेहरू नगर जैसे वैकल्पिक मार्गों का भी प्रयोग किया। इन वैकल्पिक मार्गों से वाहन निकलने के कारण यातायात संचालन में कोई बड़ी समस्या नहीं आई। धंसे हुए नाले का निर्माण कार्य अब भी चल रहा है।
विज्ञापन
अपनाई यह रणनीति
सुल्तानगंज पुलिया सर्विस रोड और दीवानी की तरफ से आने वाले दोपहिया वाहनों को चौराहे के सामने अंडरपास से निकाला गया। चार पहिया वाहनों को तुलसी सिनेमा के पास वाले अंडरपास से दयालबाग की ओर भेजा गया। खंदारी और दयालबाग से आने वाले वाहनों को निकालने के लिए पुलिसकर्मी तैनात रहे। एमजी रोड से दयालबाग की ओर जाने वाले चारपहिया वाहनों को भी तुलसी सिनेमा के सामने वाले अंडरपास से निकाला गया। इसी तरह, खंदारी और दयालबाग की ओर से आने वाले वाहनों को भगवान टॉकीज के सामने वाले अंडरपास से निकाला गया।
पुरानी मंडी पर वनवे व्यवस्था
पुरानी मंडी से आगरा किला मार्ग पर वनवे व्यवस्था लागू की गई। इस व्यवस्था के तहत पुरानी मंडी से वाहनों को आगरा किला की तरफ जाने की अनुमति नहीं थी। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोका और पुलिसकर्मी भी तैनात रहे। आगरा किला की तरफ से सिर्फ वाहन आ रहे थे। पुरानी मंडी से जाने वाले वाहनों को माल रोड होते हुए निकाला गया, जिससे इस मार्ग पर जाम नहीं लगा।