फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rajeshwar Mahadev Procession to Mark First Monday of Sawan in Agra, Grand Fair Preparations Complete

सावन का पहला सोमवार: बाबा राजेश्वर महादेव का निकलेगा डोला, 500 किलो फूलों से सजेगा मंदिर; मेले की तैयारी पूरी

Fri, 31 Jul 2026 11:31 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 31 Jul 2026 11:31 AM IST
सार

सावन के पहले सोमवार पर राजेश्वर महादेव मंदिर से भव्य शिव डोला निकलेगा और साध्वी प्राची दो अगस्त की शाम मेले का शुभारंभ करेंगी। मंदिर और मेला क्षेत्र को फूलों व रोशनी से सजाया गया है, जबकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
 

विज्ञापन
Rajeshwar Mahadev Procession to Mark First Monday of Sawan in Agra, Grand Fair Preparations Complete
राजेश्वर महादेव मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सावन के प्रथम सोमवार पर प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर में लगने वाले सावन मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। साध्वी प्राची मेले का शुभारंभ दो अगस्त की शाम पांच बजे करेंगी। राजेश्वर महादेव फूलों से सजे डोले में विराजमान होकर बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ नगर भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन


ट्रस्ट के अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार वशिष्ठ ने बताया कि दो अगस्त को राजेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना होगी। इसके बाद शिव डोला भ्रमण यात्रा निकाली जाएगी, जो जिसका विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा, आरती और स्वागत के साथ शिवभक्तों को मेले में आने का निमंत्रण दिया जाएगा।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश रावत ने बताया कि रविवार शाम बाबा का लगभग 500 किलो चमेली, गुलाब, गेंदा और कनेर के फूलों से भव्य फूलबंगला सजाया जाएगा। मंदिर को भूतल से शिखर तक विशेष विद्युत सज्जा से आलोकित किया गया है। डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए गए हैं, साथ ही सौ फुटा रोड से सूरजधाम तक आकर्षक एलईडी लाइटों से पूरे मार्ग को सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव बृजपाल सिंह तोमर ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग दर्शन के लिए कतारें बनाई गई हैं। मंदिर परिसर में भगवान शिव के अर्धनारीश्वर स्वरूप की झांकी बनाई गई है जो शिवभक्तों को सेल्फी लेने के लिए आकर्षित करेगी। मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए दो कंट्रोल रूम, तीन मेडिकल प्वाइंट तथा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाएगी। 50 स्वयंसेवक सुरक्षा में तैनात किए गए हैं।


पुजारी रूपेश उपाध्याय ने बताया कि सोमवार तड़के ढाई बजे बाबा की ब्रह्म आरती के साथ ही मंदिर के पट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे, जो रात्रि 12 बजे तक खुले रहेंगे। दिनभर जलाभिषेक और रुद्राभिषेक चलते रहेंगे। वहीं कांवड़ परिक्रमार्थियों के लिए वीआईपी द्वार से प्रवेश की व्यवस्था की गई। मेले में सैकड़ों कांवड़ चढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed