{"_id":"6a6c2b27094d47308b0c198e","slug":"janakpuri-mahotsavv-to-offer-ayodhya-like-experience-grand-janak-palace-to-come-up-on-16-000-sq-metres-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जनकपुरी में दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 16 हजार वर्गमीटर में बनेगा भव्य जनक महल; सजेंगे आकर्षक गलियारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जनकपुरी में दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 16 हजार वर्गमीटर में बनेगा भव्य जनक महल; सजेंगे आकर्षक गलियारे
Fri, 31 Jul 2026 10:27 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 31 Jul 2026 10:27 AM IST
सार
जनकपुरी महोत्सव-2026 को भव्य बनाने के लिए सिकंदरा के पास करीब 16 हजार वर्गमीटर में भव्य जनक महल बनाया जाएगा। मुख्य मंच तक जाने वाले मार्ग को अयोध्या की तर्ज पर धार्मिक शिल्पकला और आकर्षक गलियारों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन
जनकपुरी महोत्सव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के जनकपुरी महोत्सव-2026 को भव्य और दिव्य स्वरूप देने के लिए आयोजन समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम जैसी आध्यात्मिक अनुभूति कराने उद्देश्य से मिथिला नगरी में करीब 16 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में भव्य जनक महल का निर्माण किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - गजब: नगर निगम में एक अफसर पर 11 विभाग का बोझ, कार्यकारिणी में घमासान; भर्ती से वाहनों के बिल तक उठे सवाल
कावेरी कौस्तुभ अपार्टमेंट सिकंदरा के निकट यह जनक महल बनाया जाएगा। मुख्य मंच तक जाने वाले मार्ग को अयोध्या धाम की तर्ज पर आकर्षक गलियारों और धार्मिक शिल्पकला से सजाया जाएगा। अध्यक्ष राजीव कुमार यादव ने बताया कि मुख्य मार्ग के दोनों ओर भव्य गलियारे विकसित होंगे। यहां अयोध्या की तर्ज पर मूर्तिकला और धार्मिक शिल्पकला स्थापित करने की योजना है। इससे जनकपुरी पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वैभव का अनुभव होगा। कहा कि जनकपुरी महोत्सव आगरा की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का महत्वपूर्ण आयोजन है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: यूपी के स्कूल का ऐसा हाल, खुले आसमान के नीचे बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं नौनिहाल; हैरान कर देगी ये तस्वीर
आयोजन की तैयारियों को गति देने के लिए समिति के पदाधिकारियों ने भाजपा विधायक एवं रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल को ज्ञापन सौंपकर आयोजन स्थल के विकास एवं सौंदर्यीकरण की मांग की। ज्ञापन में सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण तथा अन्य आधारभूत सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया।
ये भी पढ़ें - UP: चार साल के मासूम की आंख में घोंपी पेंसिल, बड़े भाई का कान फाड़ा; शिक्षिकाओं की क्रूरता सुन दहल जाएगा दिल
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य समन्वयक धर्मेश जैन, कोषाध्यक्ष आकाश गोयल, निमित्त पोरवाल, सुमन पोरवाल, नीरज मिश्रा, पार्षद वेद प्रकाश गोस्वामी, साहूकार उपाध्याय, सोनू गिरी, अनिल दीक्षित, अरुण अग्रवाल और राजीव अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद आयोजन समिति के केंद्रीय कार्यालय पर नित्य की भांति महाआरती का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को महंत गोपी गुरु ने विधि-विधान से आरती कराई।