फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Alert for first Monday of Sawan traffic diversions to be implemented

सावन के पहले सोमवार पर अलर्ट: रूट डायवर्जन लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री; मंदिरों पर पीएसी रहेगी तैनात

Fri, 31 Jul 2026 08:17 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 31 Jul 2026 08:17 PM IST
सार

सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ेगा। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कमर कस ली है। ट्रैफिक डायवर्जन के साथ ही भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। मंदिरों में पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात रहेगी। 

विज्ञापन
Alert for first Monday of Sawan traffic diversions to be implemented
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को है। इस दिन शिव मंदिरों और जुड़े मार्गों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। राजेश्वर मंदिर पर मेले का आयोजन होगा। इसे देखते हुए प्रशासन ने जिले में अलर्ट घोषित किया है। प्रमुख मंदिरों में पुलिस के साथ पीएसी भी रहेगी। यातायात व्यवस्था में भी बदलाव रहेगा। शहर के अंदर और बाहर 2 अगस्त की शाम 4 बजे से 3 अगस्त को मेला समाप्ति तक डायवर्जन लागू रहेगा। भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे, नो एंट्री पास भी निरस्त रहेंगे।
विज्ञापन


डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने सभी वाहन चालकों और नागरिकों से धैर्य बनाए रखने, डायवर्जन रूट, वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है। कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुगम बनाने में पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया है। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक कंट्रोल रूम का हेल्पलाइन नंबर 9554457886 जारी किया है।
विज्ञापन


 

बाहरी क्षेत्र में डायवर्जन
- हाथरस से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहनों को हाथरस और सादाबाद से डायवर्ट कर सिकंदराराऊ और मथुरा भेजा जाएगा।
- मथुरा और फिरोजाबाद से आने वाला यातायात एनएच-19 से निर्बाध रूप से जा सकेगा।
- फिरोजाबाद से जयपुर जाने वाले भारी वाहन रुनकता से दक्षिणी बाईपास का प्रयोग करेंगे।
- अलीगढ़ से आने वाले वाहन खंदौली चौराहे से मुड़ी चौराहे होते हुए एनएच-19 से गुजरेंगे।
- भरतपुर या फतेहपुर सीकरी से आने वाले भारी वाहन महुअर से दक्षिणी बाईपास का उपयोग करेंगे।
- यमुना एक्सप्रेसवे से आगरा की ओर आने वाले वाहन खंदौली पर न उतरकर कुबेरपुर से जाएंगे।
- जलेसर (एटा) से आगरा आने वाले वाहन मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर होकर एनएच-19 से बढ़ेंगे।
- हाथरस और जलेसर (एटा) की ओर जाने वाले भारी वाहन भी एनएच-19 से टूंडला या मुड़ी चौराहे से होकर गुजरेंगे।
- ग्वालियर या जयपुर से अलीगढ़ जाने वाले भारी वाहन गांव बाद से दक्षिणी बाईपास और कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे का उपयोग करेंगे।
- फतेहाबाद रोड और शमसाबाद से आने वाले भारी वाहन रिंग रोड और गुतिला अंडरपास से जाएंगे।

 

शहर में अंदरूनी प्रतिबंध
एनएच-19 पर चलने वाले भारी वाहन आगरा महानगर में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। शहर के सभी प्रवेश द्वारों पर बैरियर लगाकर डायवर्जन लागू रहेगा। रोहता नहर चौराहा, रामबाग और वाटरवर्क्स चौराहे जैसे कई स्थानों पर प्रवेश वर्जित रहेगा। कांवड़ियों के मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसमें रामबाग चौराहे से एत्माद्दौला तिराहा और यमुना किनारा मार्ग शामिल हैं। आगरा किला, अमर सिंह गेट और क्लब चौराहा जैसे क्षेत्र भी प्रभावित रहेंगे।

 
विज्ञापन

प्रमुख शिव मंदिरों के लिए व्यवस्था
सोमवार के लिए प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास यातायात पुलिस के विशेष प्रबंध हैं। राज राजेश्वर महादेव मंदिर, रावली महादेव मंदिर के आसपास यातायात नियंत्रित रहेगा। मन:कामेश्वर महादेव मंदिर और पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर भी इस व्यवस्था में शामिल हैं। राज राजेश्वर मंदिर के पास फूल सैयद चौराहे से राजपुर चुंगी तक भारी-मध्यम वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। रावली मंदिर के पास साईं की तकिया चौराहे से बड़े वाहन नहीं आ सकेंगे।

इन बातों कर भी रखें ध्यान
2 अगस्त को रात 11 बजे शहर में खुलने वाली नो एंट्री इस बार नहीं खुलेगी। पहले से जारी पास निरस्त हो जाएंगे। आपातकालीन वाहनों जैसे चिकित्सा और फायर सर्विस को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

राजेश्वर महादेव मंदिर की तरफ नहीं जाएंगे वाहन
- फूल सैयद चौराहे से शमसाबाद रोड पर राजपुर चुंगी की ओर भारी, मध्यम वाहन नहीं जाएंगे।
- अमर होटल तिराहा से राजेश्वर मंदिर की तरफ भारी-मध्यम वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- हल्के चार पहिया वाहन अमर होटल से शमसाबाद रोड पर गोल मार्केट राजपुर चुंगी तक आ सकेंगे।
- शमसाबाद जाने वाले वाहन फतेहाबाद रोड से तोरा चौकी, एकता चौकी होकर या रमाडा से इनर रिंग रोड, गुतिला अंडरपास (जवाहर पुल) से जाएंगे।
- राजपुर चुंगी से कहरई मोड़ तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
- शमसाबाद से आगरा आने वाले हल्के वाहन एकता चौकी, तोरा चौकी से फतेहाबाद रोड होते हुए जाएंगे।
- शमसाबाद से आने वाले भारी वाहनों को इरादत नगर से सैंया होकर भेजा जाएगा।

 

रावली महादेव मंदिर
- साईं की तकिया, छीपीटोला तिराहा, टंकी चौराहे की ओर से रावली की तरफ कोई भी बड़ा वाहन नहीं आ सकेगा। टूरिस्ट और रोडवेज बसों को क्लब चौराहा व साईं की तकिया चौराहे से डायवर्ट किया जाएगा।
मन:कामेश्वर महादेव मंदिर
- चिम्मन पूड़ी चौराहा, दरेसी 1 व 2 और हाथीघाट तिराहे से कोई भी बड़ा वाहन मंदिर की ओर नहीं आएगा।

श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर
पृथ्वीनाथ फाटक से पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed