{"_id":"6a6cb9a27a8a39160d02a3df","slug":"thieves-committed-burglary-by-setting-house-door-on-fire-in-agra-2026-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने लगा दी आग: पेट्रोल डालकर जलाया दरवाजा, फिर घर में घुसकर की चोरी; बच्चे का खिलाैना भी न छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने लगा दी आग: पेट्रोल डालकर जलाया दरवाजा, फिर घर में घुसकर की चोरी; बच्चे का खिलाैना भी न छोड़ा
Fri, 31 Jul 2026 08:35 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 31 Jul 2026 08:35 PM IST
सार
यूपी के आगरा जिले में चोरों ने वारदात करने के लिए घर के दरवाजे को आग के हवाले कर दिया। फिर घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। चोरी के दाैरान चोरों ने बच्चे के खिलाैने तक को नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बिचपुरी की साईंनाथ कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान का दरवाजा पेट्रोल डालकर जला दिया। इसके बाद घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवर, नकदी समेट ले गए। बच्चे की रिमोट वाली कार भी चोर ले गए। जगदीशपुरा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भरतपुर निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वह पिछले तीन साल से साईंनाथ कॉलोनी में रह रहे हैं। पत्नी ज्योति की तबीयत खराब होने पर 14 जुलाई को भरतपुर चले गए थे। 23 की सुबह लौटने पर मुख्य गेट का ताला टूटा और घर का मुख्य दरवाजा जला मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची। अंदर अलमारियों के ताले टूटे और कई सामान बिखरे थे।
विज्ञापन
भरतपुर निवासी मनीष कुमार ने बताया कि वह पिछले तीन साल से साईंनाथ कॉलोनी में रह रहे हैं। पत्नी ज्योति की तबीयत खराब होने पर 14 जुलाई को भरतपुर चले गए थे। 23 की सुबह लौटने पर मुख्य गेट का ताला टूटा और घर का मुख्य दरवाजा जला मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची। अंदर अलमारियों के ताले टूटे और कई सामान बिखरे थे।
विज्ञापन
मनीष का आरोप है कि सोने की अंगूठी, पत्नी के झुमके, मंगलसूत्र, 500 ग्राम चांदी की पायल, 25 हजार रुपये नकद और बच्चे की रिमोट वाली कार चोर ले गए। घर के बाहरी हिस्से में खड़ी उनकी बाइक से पेट्रोल निकालकर दरवाजे को जलाया गया था। दोबारा शिकायत करने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि जांच चल रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकाॅर्डिंग देखी जा रही है।