फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman assaulted after intruder breaks into home attempted murder

UP: घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, करंट लगाकर मारने का प्रयास; चार साल के मासूम के रोने पर बची जान

Fri, 31 Jul 2026 07:37 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 31 Jul 2026 07:37 PM IST
सार

घर में घुसकर युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। बिजली का करंट लगाया। जूते के फीते से महिला का गला घोंटने का भी प्रयास किया। महिला का चार वर्षीय बेटा शोर सुनकर बाहर आया और रोने लगा। इससे परिजन जाग गए, जिसके बाद आरोपी भाग निकला। 

विज्ञापन
Woman assaulted after intruder breaks into home attempted murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की देर रात घर में सो रही महिला को गांव के ही एक युवक ने गलत नीयत से पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने महिला को करंट लगाया और गले में जूते के फीते से फंदा लगाकर जान से मारने की कोशिश की। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के हायर सेंटर रेफर किया गया। वहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


महिला के जेठ ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें कहा है कि बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे आरोपी घर के पीछे के दरवाजे से अंदर घुसा और उसकी भाई की पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे बिजली का करंट लगाया। आरोप है कि उसने जूते के फीते से महिला का गला घोंटने का भी प्रयास किया। महिला का चार वर्षीय बेटा शोर सुनकर बाहर आया और रोने लगा। इससे परिजन जाग गए, जिसके बाद आरोपी भाग निकला। 
विज्ञापन


 

सूचना मिलने पर अवागढ़ थाना पुलिस पहुंची और बेहोश महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया। महिला के जेठ ने तहरीर में दुष्कर्म, हत्या के प्रयास, मारपीट और बिजली का करंट लगाकर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी और उसके परिजन फिलहाल फरार हैं। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

एक महीने पहले भी किया था दुष्कर्म का प्रयास
पीड़िता के जेठ के अनुसार एक महीने पहले महिला खेत पर चारा लेने गई थी। तब भी आरोपी ने उसे गलत नीयत से पकड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया था। इस मामले को परिवार और समाज के लोगों ने रफा दफा करा दिया था। इस लिए पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई। बृहस्पतिवार की रात आरोपी ने फिर से दुष्कर्म की घटना की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed