{"_id":"6a6c595e3d88f2f4790bec63","slug":"video-pay-rs15-million-or-ill-kidnap-your-children-threatens-caller-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 15 लाख नहीं दिए तो बच्चों का कर लूंगा अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 15 लाख नहीं दिए तो बच्चों का कर लूंगा अपहरण
आगरा। नमक की मंडी (कोतवाली) के सराफ सुमित कुमार वर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोप है कि मोबाइल पर काॅल कर एक व्यक्ति ने 15 लाख रुपये की चाैथ मांगी। मना करने पर बच्चों के अपहरण की धमकी दी है। इससे पूरा परिवार दहशत में है। बच्चों को वैन से स्कूल भेजना बंद कर दिया है। वह खुद बच्चों को गार्ड के साथ लेकर जाते हैं।
सिकंदरा निवासी सुमित कुमार वर्मा ने बताया कि नमक की मंडी में उनकी सोने-चांदी के जेवरात की दुकान है। उनका भाई आकाश कुछ दिन से कासगंज के सिढ़पुरा में रहा था। उसका परिचय वहां के रहने वाले फईम अली से हो गया। सवा महीने पहले व्हाट्सएप काॅल पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी।
उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी की। वह फर्जी आईडी से ली गई थी। पुलिस ने बंद करा दिया। अब उनके पास अलग-अलग नंबर से काॅल आ रहे हैं। 15 लाख रुपये की मांग की जा रही है। उन्होंने आरोप फईम पर लगाया है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि मामला रुपये के लेन-देन का है। प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।