Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Mahendragarh/Narnaul News
›
Expansion of the National Saini Sabha Mahendragarh Executive Committee; appointment letters handed over to newly appointed office-bearers.
{"_id":"6a6c5c8988f06402610545f3","slug":"video-expansion-of-the-national-saini-sabha-mahendragarh-executive-committee-appointment-letters-handed-over-to-newly-appointed-office-bearers-2026-07-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय सैनी सभा महेंद्रगढ़ की कार्यकारिणी का विस्तार, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय सैनी सभा महेंद्रगढ़ की कार्यकारिणी का विस्तार, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
राष्ट्रीय सैनी सभा हरियाणा की जिला महेंद्रगढ़ इकाई की ओर से शनिवार को रेवाड़ी रोड स्थित सैनी धर्मशाला में सम्मान एवं नियुक्ति समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने की। प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सैनी के मार्गदर्शन और जिला कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए मानसिंह सैनी व अशोक कटारिया को जिला उपाध्यक्ष, मोहर सिंह सैनी व रविंद्र सैनी को जिला सचिव तथा नरवर सिंह सैनी व राजू सैनी को जिला कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि नगर परिषद चेयरपर्सन कमलेश सैनी ने समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले और महाराजा शूरसैनी के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। प्रदेश सचिव डॉ. राजेंद्र सैनी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया।
जिला अध्यक्ष संजय सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय सैनी सभा का उद्देश्य केवल पद वितरण नहीं, बल्कि समाज को संगठित कर नई दिशा देना है। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाजहित में पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का भरोसा दिलाया। समारोह में जिला एवं हल्का स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।