सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi Adityanath address in UP Vidhansabha on Governor's address.

UP: "नौ साल में टेक्नोलॉजी, ट्रस्ट और ट्रांसफॉर्मेशन की त्रिवेणी बनकर उभरा यूपी", अभिभाषण पर बोले सीएम योगी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 13 Feb 2026 05:34 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर विधानसभा को संबोधित किया और इस दौरान बीते नौ वर्षों में प्रदेश की विकास यात्रा पर विस्तार से बात की।

CM Yogi Adityanath address in UP Vidhansabha on Governor's address.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर संबोधित करते हुए कहा कि बीते नौ साल में उत्तर प्रदेश ने अपराध और अव्यवस्था से अनुशासन की, कर्फ्यू से कानून के राज की, उपद्रव से उत्सव की यात्रा की है। प्रदेश ये यात्रा समस्या से समाधान की यात्रा है और अविश्वास से आत्मविश्वास की यात्रा है। इसको प्राप्त करने के लिए साफ नीयत थी। अब यूपी बीमारू राज्य नहीं है बल्कि देश की तीसरी अर्थव्यवस्था है। आज यूपी देश के विकास का इंजन बनकर लीड रहा है।

Trending Videos


उन्होंने सपा के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में अपराधी समानांतर सरकार चला रहे थे। माफिया खुला घूमते थे। न तो बेटियां सुरक्षित थीं और न ही व्यापारी। पर अब यूपी उपद्रव नहीं उत्सव का प्रदेश है। अब प्रदेश में दंगों की जगह टेम्पल इकानॉमी विकसित हो रही है। 2017 के पहले के कुंभ में 12 करोड़ लोग आए थे पर इस बार माघ मेले में ही प्रयागराज में 21 करोड़ लोग स्नान करने आए। ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों का विश्वास जागा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुख्तार अंसारी के गुर्गे की गोली मारकर हत्या, बाराबंकी में बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां; वारदात से फैली दहशत

ये भी पढ़ें - लखनऊ, अयोध्या व काशी समेत 19 कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट जारी कर खाली कराया गया परिसर


सपा-कांग्रेस ने अन्नदाता किसान को कर्जदार बना दिया था
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस ने अन्नदाता किसान को कर्जदार बना दिया था। सपा सरकार ने व्यापारियों और निवेशकों को पलायन करने पर मजबूर कर दिया था। चारों तरफ हताशा और निराशा थी। प्रदेश के बारे में लोगों की धारणा खराब हो चुकी थी। बीते नौ साल में प्रदेश की स्पष्ट कृषि नीति के कारण अब कृषि की लागत कम और उत्पादन ज्यादा है। हमने विकास की यात्रा से अन्नदाता को जोड़ने का काम किया है। देश की कुल कृषि भूमि का यूपी के पास 11 फीसदी है पर हमारा अन्नदाता इस पर देश का 21 प्रतिशत खाद्यान्न उत्पन्न कर रहा है। किसानों के खाते में सीधे 95 हजार करोड़ की धनराशि दी जा चुकी है। आज खाद्यान्न उत्पादन में यूपी पहले स्थान पर है। दुग्ध उत्पादन में अग्रणी राज्य है साथ ही मत्स्य उत्पादन में भी प्रगति की है।

2017 के पहले यूपी को लोग गलत निगाहों से देखते थे
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज यूपी के बारे में हर कोई अच्छा सोचता है। 2017 के पहले यूपी को लोग गलत निगाहों से देखते थे। आज यूपी की अर्थव्यवस्था 36 लाख करोड़ हो गई है। हमने टैक्स चोरी को रोका है। टैक्स चोरी रोकना भ्रष्टाचार पर सरकार का प्रहार है। बीते नौ साल में जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया गया है फिर भी हमने वित्तीय अनुशासन कायम रखा है।

"राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान अच्छा नहीं था सपाइयों का व्यवहार"
मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लिया। कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण पहले से तय था। ये कोई अचानक नहीं हुआ था। इसके बावजूद मुख्य विपक्षी दल ने जैसा व्यवहार किया वो शर्मनाक है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय से कहा कि आप सनातन की बात करते हैं। अपनी से बड़ी उम्र की महिला से सम्मानीय व्यवहार करना चाहिए पर सपा के लोगों का आचरण राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान अच्छा नहीं था।

"वंदे मातरम का विरोध करने वालों को भारत की धरती पर रहने का कोई हक नहीं"

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सपा-कांग्रेस के लोग वंदे मातरम का विरोध करते हैं। वंदे मातरम का विरोध करने वालों को भारत की धरती पर रहने का कोई हक नहीं है। उन लोगों को वहीं जाना चाहिए जहां पर इसका विरोध होता है। हम कह सकते हैं कि भाजपा में कोई भी वंदे मातरम का विरोध नहीं करता है और जो विरोध करे उसे कान पकड़कर बाहर कर देना चाहिए।

तुष्टिकरण की नीति के कारण सपा के लोग अयोध्या और मथुरा के विकास का विरोध करते हैं। इनके शासन काल में कावड़ यात्रा को रोका जाता था। हमने अयोध्या में दीपोत्सव मनाया सपा ने इसका विरोध किया। यूपी देश की आस्था का केंद्र है। सपा के लोग उत्तर प्रदेश को समझ हीं नहीं पाए हैं। विरासत के साथ विकास होना ही तो पुनर्जागरण है। 

"सपा सरकार में अपराधी समानांतर सरकार चलाते थे"
मुख्यमंत्री योगी ने सपा के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में अपराधी समानांतर सरकार चला रहे थे। माफिया खुला घूमते थे। न तो बेटियां सुरक्षित थीं और न ही व्यापारी। पर अब यूपी उपद्रव नहीं उत्सव का प्रदेश है। अब प्रदेश में दंगों की जगह टेम्पल इकानॉमी विकसित हो रही है। 2017 के पहले के कुंभ में 12 करोड़ लोग आए थे पर इस बार माघ मेले में ही प्रयागराज में 21 करोड़ लोग स्नान करने आए। ये सब इसलिए हो रहा है क्योंकि लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों का विश्वास जागा है।

"हमारी सरकार सिर्फ माफिया का नहीं मच्छरों का भी इलाज करती है"
उन्होंने कहा कि 2017 के पहले इंसेफलाइटिस से प्रदेश में हर साल मौतें होती थीं। हमने इस पर नियंत्रण लगाया और आज अगर इस तरह के परिणाम आए हैं तो इसका श्रेय पूरी तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को जाता है। हमारी सरकार सिर्फ माफिया का नहीं मच्छरों का भी इलाज करती है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed