{"_id":"6355488e429e2351ee1edff0","slug":"deepotsav-2022-pm-narendra-modi-lits-up-the-diyas-in-ayodhya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepotsav: 15 लाख 76 हजार दीपों से रोशन हुई अयोध्या ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, तस्वीरों में देखें विहंगम नजारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deepotsav: 15 लाख 76 हजार दीपों से रोशन हुई अयोध्या ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, तस्वीरों में देखें विहंगम नजारे
अयोध्या में ऐतिहासिक दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी से यह अवसर यादगार बन गया है। यह पहला मौका है जब पीएम मोदी दीपोत्सव के कार्यक्रम में मौजूद रहे।
उन्होंने दीपोत्सव का शुभारंभ करने से पहले रामलला के दर्शन किए और राम मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। पीएम मोदी ने सरयू तट पर आरती उतारी और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
इसके बाद उन्होंने दीपोत्सव का शुभारंभ किया। 15 लाख दीपों के जलते ही राम की नगरी जगमगा उठी। पीएम मोदी ने कहा कि दीपोत्सव का यह भव्य आयोजन भारत के सांस्कृतिक जागरण का प्रतिबिंब है। सदियों बाद अयोध्या जगमगा रही है।
उन्होंने कहा कि भारत ने अतीत में एक से बढ़कर एक झंझावतों का सामना किया है और फिर उससे निकलकर एक गौरवशाली भविष्य का निर्माण किया है। यह सिर्फ इसलिए रहा है क्योंकि हमने दीप जलाना नहीं छोड़ा है। दीपक खुद जलकर अंधेरे को खत्म करता है। यह भारत के पराक्रम को दर्शाता है।
इस बार दीपोत्सव पर 15 लाख 76 हज़ार 995 दीप जलाए गए। जो कि एक रिकॉर्ड है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों ने इसका प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दिया।। आगे देखें तस्वीरें
2 of 17
- फोटो : amar ujala
दीपोत्सव के लिए बीते कई दिनों से अयोध्या को सजाया जा रहा है। नगर के 51 द्वारों को भव्य रूप दिया गया। हजारों की संख्या में लगकर वालंटियर्स ने दीप बिछाए। जिससे कुछ ही देर में अयोध्या जगमगा उठी।
3 of 17
- फोटो : amar ujala
अयोध्या की राम की पैड़ी का एक दृश्य। दीपों से सरयू का तट आलोकित हो उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 17
- फोटो : amar ujala
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हजारों लोगों ने अथक परिश्रम किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रगति की जानकारी लेते रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।