फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucknow Fire: मौत से लड़ते हुए रिटायर्ड IPS की पत्नी ने किरायेदारों को दी थी आवाजें, भतीजे से भी की करुण पुकार

Sun, 23 Oct 2022 04:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 23 Oct 2022 04:23 PM IST
विज्ञापन
Fire in retired IPS house death of retired IPS due to suffocation in lucknow
fire in lucknow - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के इंदिरानगर के सेक्टर 18 स्थित रिटायर्ड आईपीएस अफसर डीसी पांडेय के घर में शनिवार रात करीब 10.15 बजे आग लग गई। आग की वजह से डीसी पांडेय, उनकी पत्नी अरुणा पांडेय व दिव्यांग बेटा शशांक पांडेय घर में फंस गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड व पुलिस टीम ने परिवार को बाहर निकाला। डीसी पांडेय को लोहिया संस्थान ले जाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि पत्नी व बेटे को लोहिया संस्थान से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर मनोज कुमार मिश्र के मुताबिक एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से पहली मंजिल के आगे के कमरे में आग लगी। परिवार पहली मंजिल के पीछे वाले कमरों में था। जीने का रास्ता आगे वाले कमरे से ही है। निकलने के रास्ते पर आग होने के कारण परिवार बाहर नहीं निकल सका। 
Fire in retired IPS house death of retired IPS due to suffocation in lucknow
सीढ़ी लगाकर जाते हुए पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
अरुणा पांडेय ने किरायेदारों को आवाज देने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहीं। इसके बाद उन्होंने अपने भतीजे अक्षत को कॉल कर घटना की जानकारी दी। अक्षत की सूचना पर दमकल व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सबको बाहर निकाला।
Fire in retired IPS house death of retired IPS due to suffocation in lucknow
रिटायर्ड आईपीएस के दिव्यांग बेटे को बाहर लाते दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
सीढ़ी लगा दो दरवाजे तोड़े, कमरों में फंसे लोगों को निकाला
लखनऊ के गाजीपुर के सेक्टर -18 में रिटायर्ड आईपीएस डीसी पांडेय के मकान में आग लगते ही कमरों में धुआं भरने लगा। पत्नी अरुणा पांडेय ने किरायेदारों को काफी आवाजें दीं, लेकिन आवाज बाहर नहीं गई। इस पर उन्होंने भतीजे अक्षत को कॉल की। अक्षत ने मौके पर पहुंचने के साथ दमकल व पुलिस को सूचना दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fire in retired IPS house death of retired IPS due to suffocation in lucknow
रिटायर्ड आईपीएस डीसी पांडेय का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान अक्षत लगातार बात कर रहा था, लेकिन धुएं के कारण धीरे-धीरे तीनों बेसुध हो गए। वहीं, दो दरवाजे तोड़कर अंदर फंसे लोगों को निकाला गया।   प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर मनोज कुमार मिश्रा के मुताबिक, बाहर के कमरे में आग लगी थी। सीढ़ियों के माध्यम से कमरे तक पहुंचने के लिए प्रयास किया गया, लेकिन कोई पहुंच न सका। 
विज्ञापन
Fire in retired IPS house death of retired IPS due to suffocation in lucknow
मौके पर जमा पुलिस और अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
इस पर बालकनी में सीढ़ी लगाकर दमकल कर्मी ऊपर चढ़े और आग पर काबू पाने के प्रयास करने लगे। उधर, पुलिसकर्मी बगल के मकान से ऊपरी तल पर चढ़ गए और दमकलकर्मियों की मदद करने लगे। लपटों पर काबू पाते ही पहले दो दरवाजों को तोड़ा गया और अंदर जाकर तीनों को निकालने के लिए प्रयास किया। धुआं होने के चलते कोई भी अंदर नहीं जा पा रहा था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed