फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepotsav 2022: दुल्हन सी सजी रामनगरी अयोध्या, पीएम मोदी रामलाल का करेंगे राजतिलक, जगमग होगी राम की पैड़ी

Sun, 23 Oct 2022 02:39 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 23 Oct 2022 02:39 PM IST
विज्ञापन
Deepotsav 2022 Ayodhya decorated with colorful lights and pictures of Lord Shri Ram
दीपोत्सव 2022 - फोटो : अमर उजाला

दिवाली पर पावन नगरी अयोध्या भगवान श्रीराम के स्वागत में दुल्हन सी सज चुकी है। जेलर शो की रंगबिरंगी छटा हर व्यक्ति को विभोर कर रही है। खास बात ये है कि इस बार अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिवाली पर प्रभु श्रीराम का स्वागत करेंगे। ऐसा पहली बार हो रहा है जब दिवाली पर अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो रहे हैं। पीएम मोदी श्रीरामलला का राजतिलक करेंगे। इस अद्वितीय मौके के लिए शहर में श्रीराम जन्मभूमि, राम की पैड़ी, सरयू घाट व रामकथा पार्क पर अभूतपूर्व सजावट की गई है।

Deepotsav 2022 Ayodhya decorated with colorful lights and pictures of Lord Shri Ram
दीपोत्सव 2022 - फोटो : अमर उजाला

23 अक्तूबर यानी आज मनाए जाने वाले छठे दिव्य दीपोत्सव-2022 के शुभारंभ के लिए अविवि के फाइन आर्ट्स विभाग के छात्र-छात्राओं ने भव्य दीपक तैयार किया है। राष्ट्रीय पक्षी मोर जैसे बनाए गए, इस दीपक को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी पर मुख्य मंच बनाया जा रहा है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा राष्ट्रीय पक्षी मोर के रूप में बने दीप को जलाकर समारोह का शुभारंभ किया जाएगा।

Deepotsav 2022 Ayodhya decorated with colorful lights and pictures of Lord Shri Ram
दीपोत्सव 2022 - फोटो : अमर उजाला

मुख्य मंच पर प्रज्ज्वलित होने वाला ये दीप अपने आप में एक व्यापक संदेश विश्लेषित करेगा। फाइन आर्ट्स की शिक्षिका सरिता सिंह व आशीष प्रजापति ने बताया कि इसमें लकड़ी, मिट्टी, फेविकोल, पुआल, रंग आदि का प्रयोग किया गया है। ये दीपोत्सव में प्रज्ज्वलित 15 लाख दीपों का नेतृत्व करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepotsav 2022 Ayodhya decorated with colorful lights and pictures of Lord Shri Ram
दीपोत्सव 2022 - फोटो : अमर उजाला

तरह-तरह की लाइटों, चित्रों और फूल-मालाओं से अयोध्या को सजाया गया है, मानो अयोध्या में स्वर्ग उतर आया हो। वहीं दीपोत्सव की तैयारियां भी जोरों पर हैं। सरयू घाट पर टिमटिमाते दीयों की छटा देखते ही बनती है। दीपोत्सव हर बार नया रिकॉर्ड तोड़ रहा है। इसमें शासन-प्रशासन भी कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। इस बार राम की पैड़ी पर 15 लाख दीये जलाए जाएंगे, जो एक नया विश्व रिकॉर्ड होगा। पूरी अयोध्या नगरी को 20 लाख दीयों से सजाया जाएगा। इसके भव्य आयोजन के साक्षी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे।

विज्ञापन
Deepotsav 2022 Ayodhya decorated with colorful lights and pictures of Lord Shri Ram
दीपोत्सव 2022 - फोटो : अमर उजाला

अवध विश्वविद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों, जिनमें छात्र और छात्राएं पूरे उत्साह से दीप-माला सजा रहे हैं। उदया चौराहे से सरयू घाट, राम की पैड़ी से रामकथा पार्क तक अयोध्या जगमगा रही है। प्रमुख मार्गों पर दोनों तरफ होर्डिंग, द्वार बनाए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed