{"_id":"6353d0165ff68b4fec64e0b3","slug":"pics-of-deepotsav-2022-in-ayodhya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepotsav: रोशनी से जगमगा उठी अयोध्या, श्रीराम के भजनों व स्तुति से राममय हुई नगरी, देखें मनमोहक तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deepotsav: रोशनी से जगमगा उठी अयोध्या, श्रीराम के भजनों व स्तुति से राममय हुई नगरी, देखें मनमोहक तस्वीरें
अयोध्या में दीपोत्सव का आगाज हुआ तो पूरी रामनगरी दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आई। हर तरफ उल्लास और भगवान श्रीराम की स्तुति व भजनों से रामनगरी राममय हो उठी है। दीपोत्सव में इस बार राममंदिर निर्माण शुरू होने की खुशी पीएम मोदी के आने से कई गुना बढ़ गई है।
इस दीपोत्सव में रामनगरी नया इतिहास रचने को बेकरार है। पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो रहे हैं और श्रीरामलला का राजतिलक करेंगे। इसे लेकर की गई सजावट से श्रीराम जन्मभूमि, राम की पैड़ी, सरयू घाट से लेकर रामकथा पार्क तक आभा निखर उठी है।
रामनगरी में दीपोत्सव को अविस्मरणीय बनाने में शासन-प्रशासन जुटा है। राम की पैड़ी पर 15 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। इस बार विश्व रिकॉर्ड के साक्षी पीएम नरेंद्र मोदी भी होंगे। वहीं, पूरी अयोध्या को 20 लाख दीपकों से रोशन किया जाना है।
2 of 18
- फोटो : amar ujala
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या मगन है। ऐसा लग रहा है जैसे राजा राम सगुण-साकार ज्योति रूप में अवतरित हो रहे हों। दीपोत्सव को लेकर जन-जन का मन मंदिर उल्लसित है। ये उत्साह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से कई गुना बढ़ गया है।
3 of 18
- फोटो : amar ujala
अवध विवि के हजारों छात्र-छात्राओं की टीम राम की पैड़ी पर दीपों की माला सजा रही है। उदया चौराहे से लेकर सरयू घाट तक, राम की पैड़ी से रामकथा पार्क तक सजी-धजी रोशनी से जगमग अयोध्या भक्तों को निहाल कर रही है। मुख्य राजमार्ग के दोनों तरफ होर्डिंग, भव्य द्वार दीपोत्सव को प्रांतीय रूप दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 18
- फोटो : amar ujala
तरह-तरह के तोरणद्वार और घाटों की सजीधजी शृंखला सबको भा रही है। लेजर लाइट की रंगीन रोशनी से सरयू का तटीय क्षेत्र नहा उठा है। इस मौके पर लोक संस्कृति भी अछूती नहीं है। रामकथा पार्क के पास सजा राम बाजार भक्तों को लुभा रहा है। यहां बने सांस्कृतिक मंच से लोक संस्कृति की झलक दिख रही है।
विज्ञापन
5 of 18
- फोटो : amar ujala
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. रामानंद शुक्ल टेढ़ी बाजार पर दीपोत्सव की भव्यता निहारते मिले। बोले कि- तैयारियां देखकर लगता है कि भगवान राम लंका विजय करके अभी-अभी अयोध्या पहुंच रहे हैं और जनसमुदाय अपने आराध्य की आरती का आध्यात्मिक शुभारंभ करने जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।