फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   doubledecker and vande Bharat stoppage

Lucknow News: हरदोई में वंदेभारत व डबलडेकर के ठहराव के लिए रेलमंत्री को भेजी चिट्ठियां

Mon, 03 Aug 2026 05:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
doubledecker and vande Bharat stoppage

विज्ञापन
बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी राहत
दैनिक यात्री एसोसिएशन ने उठाई मांग, रेलवे का राजस्व भी बढ़ेगा

लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए डबलडेकर व देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव हरदोई में करने की मांग उठाई गई है। दैनिक यात्री एसोसिएशन व रेल जोड़ो अभियान समिति की ओर से रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को चिट्ठी लिखी गई है। ऐसा होने पर यात्रियों को राहत मिलने के साथ ही रेलवे के राजस्व में भी वृद्धि होगी।

लखनऊ जंक्शन से आनंदविहार जाने वाली डबलडेकर एक्सप्रेस(12583-84) यात्रियों की पसंदीदा ट्रेन हुआ करती थी। पर, दिल्ली रूट पर चेयरकार ट्रेनों की संख्या बढ़ने के बाद डबलडेकर को यात्री मिलना कम हो गए। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने ट्रेन का सीतापुर व गोरखपुर रूट पर शिफ्ट करने की योजना बनाई। पर, इस ओर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। लिहाजा ट्रेन आनंदविहार के रूट पर ही चल रही है। लेकिन यात्रियों की संख्या कम होने के चलते अब ट्रेन के ठहराव बढ़ाने की मांग उठ रही है। ऐसे ही लखनऊ जंक्शन से देहरादून के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस(22545-46) पहाड़ जाने वाले यात्रियों को खासी पसंद आ रही है। ट्रेन को इसी वर्ष शाहजहांपुर स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। ऐसे में इन दोनों ही ट्रेनों का ठहराव हरदोई स्टेशन पर भी देने की मांग उठाई गई है। दैनिक यात्री एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस उप्प्ल व रेल जोड़ो अभियान समिति के महासचिव अजय पाल सिंह की ओर से रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि हरदोई निवासियों की सुविधा के लिए डबलडेकर एक्सप्रेस के ठहराव के साथ-साथ लखनऊ से देहरादून जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को स्टाॅपेज देने की मांग भी उठाई गई। ट्रेन संख्या 22545 लखनऊ जंक्शन देहरादून वंदेभारत एक्सप्रेस जंक्शन से सुबह सवा पांच बजे चलकर दोपहर 1:40 बजे देहरादून पहुंचती है। वहीं वापसी में 22546 वंदे भारत एक्स्प्रेस देहरादून से दोपहर 2:25 बजे चलकर लखनऊ जंक्शन रात 10:40 बजे पहुंचती है। ऐसे ही 12583 डबलडेकर एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से सुबह 4:55 बजे चलकर आनंदविहार दोपहर एक बजे पहुंचती है तथा वापसी में 12584 आनंदविहार से दोपहर 2:05 बजे चलकर रात 10:25 बजे लखनऊ जंक्शन स्टेशन पहुंचती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed