फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Silver *chhatra* (canopy) and crown worth ₹25 lakh stolen from Panchmukhi Hanuman Temple in the capital; t

UP: राजधानी में पंचमुखी हनुमान मंदिर में 25 लाख के चांदी के छत्र और मुकुट चोरी, मंदिर के संरक्षक ने कराई FIR

Mon, 03 Aug 2026 06:20 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 03 Aug 2026 06:20 PM IST
सार

राजधानी के पंचमुखी हनुमान मंदिर में चांदी के मुकुट, छत्र और अन्य धार्मिक आभूषण चोरी होने से सनसनी फैल गई। चोर ताले तोड़कर मंदिर में घुसे और निगरानी प्रणाली भी साथ ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई टीमें गठित की हैं तथा साक्ष्यों और कैमरों की मदद से जांच जारी है।

विज्ञापन
UP: Silver *chhatra* (canopy) and crown worth ₹25 lakh stolen from Panchmukhi Hanuman Temple in the capital; t
मंदिर के चैनल पर 3 ताले लगे थे। चोरों ने तीनों ताले तोड़कर चोरी की है। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

महानगर के न्यू हैदराबाद कॉलोनी में स्थित पंचमुखी मंदिर में रविवार देर रात 25 लाख के चांदी के छत्र और मुकुटी चोरी हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। सरंक्षक प्रदीप कुमार शर्मा की तहरीर पर महानगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

विज्ञापन


प्रदीप कुमार ने बताया कि बीरबल साहनी मार्ग पर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में दिनेश कुमार दीक्षित पुजारी हैं। वे मंदिर के नीचे बने बेसमेंट में ही रहते हैं। सोमवार तड़के करीब पांच बजे पुजारी दिनेश जब मंदिर खोलने पहुंचे तो सन्न रह गए। उन्होंने देखा कि मंदिर के चैनल में लगे ताले टूटे हुए थे। 
विज्ञापन




मंदिर में दाखिल होने पर उन्हें भगवान हनुमान जी की प्रतिमा पर लगे चांदी के मुकुट, छत्र, भगवान गणेश जी का मुकुट और छत्र, भगवान राम-जानकी व अन्य देवी और देवताओं के सिर पर लगे मुकुट गायब मिले।  सभी मुकुट चांदी के थे। आरोपियों ने मंदिर में लगा डीवीआर भी उखाड़ लिया था। प्रदीप ने बताया कि पुजारी ने घटना की जानकारी उन्हें और पुलिस को दी। मौके पर पुलिस अधिकारी, इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्र फोर्स के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड दल भी बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन




 

चोरों ने साबड़ से तोड़े थे ताले

डाग स्कवायड पुलिस को लेकर मंदिर के पीछे वाली गली में पहुंचा तो वहां साबड़ पड़ा मिला। आरोपियों ने इसी साबड़ से चैनल में लगे दो ताले तोड़े थे। वहीं फोरेंसिक टीम ने मंदिर व आसपास बने चोरों के फुटप्रिंट जुटाए। एीसीपी महानगर अंकित कुमार ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। इनमें से एक टीम मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख ही है। दूसरी सर्विलांस के जरिये आरोपियों का पता लगा रही है। जबकि दो टीमें रूट चार्ट तैयार कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed