UP: राजधानी में पंचमुखी हनुमान मंदिर में 25 लाख के चांदी के छत्र और मुकुट चोरी, मंदिर के संरक्षक ने कराई FIR
राजधानी के पंचमुखी हनुमान मंदिर में चांदी के मुकुट, छत्र और अन्य धार्मिक आभूषण चोरी होने से सनसनी फैल गई। चोर ताले तोड़कर मंदिर में घुसे और निगरानी प्रणाली भी साथ ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई टीमें गठित की हैं तथा साक्ष्यों और कैमरों की मदद से जांच जारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महानगर के न्यू हैदराबाद कॉलोनी में स्थित पंचमुखी मंदिर में रविवार देर रात 25 लाख के चांदी के छत्र और मुकुटी चोरी हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। सरंक्षक प्रदीप कुमार शर्मा की तहरीर पर महानगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
प्रदीप कुमार ने बताया कि बीरबल साहनी मार्ग पर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में दिनेश कुमार दीक्षित पुजारी हैं। वे मंदिर के नीचे बने बेसमेंट में ही रहते हैं। सोमवार तड़के करीब पांच बजे पुजारी दिनेश जब मंदिर खोलने पहुंचे तो सन्न रह गए। उन्होंने देखा कि मंदिर के चैनल में लगे ताले टूटे हुए थे।
मंदिर में दाखिल होने पर उन्हें भगवान हनुमान जी की प्रतिमा पर लगे चांदी के मुकुट, छत्र, भगवान गणेश जी का मुकुट और छत्र, भगवान राम-जानकी व अन्य देवी और देवताओं के सिर पर लगे मुकुट गायब मिले। सभी मुकुट चांदी के थे। आरोपियों ने मंदिर में लगा डीवीआर भी उखाड़ लिया था। प्रदीप ने बताया कि पुजारी ने घटना की जानकारी उन्हें और पुलिस को दी। मौके पर पुलिस अधिकारी, इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्र फोर्स के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड दल भी बुलाया गया।
चोरों ने साबड़ से तोड़े थे ताले
डाग स्कवायड पुलिस को लेकर मंदिर के पीछे वाली गली में पहुंचा तो वहां साबड़ पड़ा मिला। आरोपियों ने इसी साबड़ से चैनल में लगे दो ताले तोड़े थे। वहीं फोरेंसिक टीम ने मंदिर व आसपास बने चोरों के फुटप्रिंट जुटाए। एीसीपी महानगर अंकित कुमार ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। इनमें से एक टीम मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख ही है। दूसरी सर्विलांस के जरिये आरोपियों का पता लगा रही है। जबकि दो टीमें रूट चार्ट तैयार कर रही हैं।